Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी
ट्रेंडिंग न्यूज़

AI की मदद से बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ रहे साइबर हमले, केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी

Daily PinchBy Daily PinchNovember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Protect your cyber identity. Cyber ​​attack, system hacking and malware concept.
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिसिस यूनिट (एनसीटीएयू) और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कार्यरत सीईआरटी-इन ने बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और फिनटेक कंपनियों पर बढ़ते साइबर हमलों को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है।

एजेंसियों के अनुसार, हाल के दिनों में ऐसे साइबर हमलों में वृद्धि देखी गई है, जिनमें अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एजेंट्स का उपयोग कर रहे हैं। इन हमलों का मुख्य उद्देश्य वित्तीय लाभ कमाना है। कई मामलों में फंड डिस्बर्समेंट सिस्टम और एपीआई का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए के अनधिकृत लेनदेन किए गए हैं। जारी चेतावनी के मुताबिक, हमलावर सबसे पहले इंटरनेट से जुड़े ऐसे सर्वर और आईटी सिस्टम की पहचान करते हैं, जिनमें सुरक्षा खामियां होती हैं या जिनका अपडेट समय पर नहीं किया गया होता। कई मामलों में ग्राहक शिकायत प्रणाली को भी निशाना बनाया जाता है।

इसके बाद हैकर्स भुगतान और फंड ट्रांसफर से जुड़े ऑटोमेटेड सिस्टम तथा एपीआई पर हमला करते हैं। एआई आधारित तकनीकों की मदद से यह पूरा हमला मशीन की गति से अंजाम दिया जाता है। अवैध रूप से निकाला गया पैसा विभिन्न बैंकों में मौजूद तथाकथित “म्यूल अकाउंट्स” में भेजा जाता है। इसके बाद राशि को आईएमपीएस और एनईएफटी जैसे माध्यमों से तेजी से आगे ट्रांसफर या नकद निकासी कर ली जाती है। जांच से बचने के लिए अपराधी रिकॉर्ड मिटाने और अपने डिजिटल निशान छिपाने की भी कोशिश करते हैं।

सीईआरटी-इन और आई4सी ने सभी बैंकों, एनबीएफसी, फिनटेक कंपनियों, पेमेंट एग्रीगेटर और पेमेंट गेटवे संचालकों को सुरक्षा उपाय तुरंत लागू करने की सलाह दी है। निर्देशों के अनुसार किसी भी साइबर घटना की जानकारी छह घंटे के भीतर सीईआरटी-इन को देनी होगी। बैंकों और एनबीएफसी को घटना की रिपोर्ट छह घंटे के भीतर आरबीआई के दक्ष पोर्टल पर भी दर्ज करनी होगी। धोखाधड़ी वाले लेनदेन की बड़ी संख्या में रिपोर्टिंग के लिए एनबीएफसी और फिनटेक कंपनियां आई4सी से संपर्क कर सकती हैं, ताकि संदिग्ध राशि को फ्रीज किया जा सके।

एजेंसियों ने वित्तीय संस्थानों को सलाह दी है कि वे भुगतान से जुड़ी सभी एपीआई की सूची तैयार करें और पुरानी या इस्तेमाल न होने वाली एपीआई को तुरंत निष्क्रिय कर दें। साथ ही मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी (सीआईएसओ), ट्रांजैक्शन मॉनिटरिंग टीम और आईटी टीम के बीच बेहतर समन्वय बनाने की सलाह दी गई है।

निर्देशों में कहा गया है कि प्रत्येक लेनदेन और दैनिक भुगतान की सीमा तय की जाए। लाभार्थी के नाम और खाते का सत्यापन किया जाए। असामान्य गति से होने वाले ट्रांजैक्शनों पर नजर रखी जाए। गैर-अधिकृत आईपी एड्रेस से होने वाले एक्सेस प्रयासों की निगरानी की जाए। ग्राहक सहायता और शिकायत तंत्र की सुरक्षा मजबूत की जाए। केवाईसी और अन्य जरूरी मंजूरियों के बिना फंड ट्रांसफर की अनुमति न दी जाए।

इसके अलावा संस्थानों को मशीन गति वाले साइबर हमलों की स्थिति का परीक्षण करने के लिए अधिकृत “रेड टीम एक्सरसाइज” आयोजित करने और अपनी सुरक्षा प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन करने की भी सलाह दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल भुगतान प्रणाली की सुरक्षा और ग्राहकों के धन की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा साइबर खतरों से निपटने के लिए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत की जा रही है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

By Daily PinchNovember 7, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

By Daily PinchNovember 7, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

By Daily PinchNovember 7, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अयोध्या में दीपोत्सव : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री एक साथ करेंगे श्रीरामलला की आरती

By Daily PinchNovember 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

भारत को एआई आधारित अनुप्रयोगों का वैश्विक केंद्र बनाने पर ध्यान: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

November 7, 2026

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, कहा- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

November 7, 2026

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

November 7, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.