AI Safe career Option: मशीनों की आवाज़ हर दिन तेज़ होती जा रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. वर्कप्लेस को नया आकार दे रहा है, स्किल्स को नई परिभाषा दे रहा है, और करियर सिक्योरिटी के आइडिया को ही चुनौती दे रहा है. गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि 2030 तक दुनिया भर में 300 मिलियन तक नौकरियां AI से प्रभावित हो सकती हैं, जिससे लाखों युवा स्टूडेंट्स को एक परेशानी हो सकती है. सभी करियर फ्यूचर-प्रूफ नहीं होते हैं. आपने कई बार ये सुना होगा कि AI आपकी जॉब खत्म कर सकता है.