तलाक की अफवाहों पर बोलीं ऐश्वर्या शर्मा: सगाई से अब तक हंसते-हंसते सहा है ट्रोलिंग, दिया करारा जवाब

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में तलाक की अफवाहों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में थीं। पति नील भट्ट के साथ उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं। अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

ऐश्वर्या शर्मा ने कहा कि वह शुरुआत से ही ट्रोलिंग का सामना करती आई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया,
जब से मेरी सगाई हुई है, मैं हंसते-हंसते सब कुछ सहन करती रही हूं। लोग बिना सोचे समझे कुछ भी लिख देते हैं, लेकिन मैं जानती हूं कि सच क्या है।

सोना हुआ ₹1,400 रुपये सस्ता, चांदी में ₹2,000 की गिरावट: जानिए हफ्ते के पहले दिन के ताजा रेट

उन्होंने कहा कि उनकी और नील भट्ट की शादी पूरी तरह ठीक है और तलाक की खबरें बिल्कुल फर्जी हैं। ऐश्वर्या ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे अपने रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं और ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को नजरअंदाज करना ही बेहतर है। सोशल मीडिया पर उनके इस बयान के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने कहा कि किसी की निजी जिंदगी को लेकर अंदाज़े लगाना बंद होना चाहिए।

Leave a Comment