गूगल क्रोम दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाला वेब ब्राउजर है. अगर आप भी इसे यूज करते हैं तो सतर्क हो जाने की जरूरत है. गूगल ने इसमें एक नए जीरो-डे फ्लॉ का पता लगाया है. इस सुरक्षा खामी को CVE-2025-13223 लेबल दिया गया है और यह पुराने क्रोम वर्जन को प्रभावित कर रही है. साइबर अटैकर्स ने इस खामी का फायदा उठाने की कोशिश की है. इसे देखते हुए गूगल ने सिक्योरिटी पैच जारी कर दिया है और यूजर्स से क्रोम को जल्द से जल्द अपडेट करने को कहा है.