बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Dharmendra का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे धर्मेंद्र ने सोमवार 24 नवंबर 2025 को आखिरी सांस ली। उन्हें इस महीने की शुरुआत में तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी रहा। हालांकि, 24 नवंबर को उनकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई और दोपहर होते-होते वे अपने चाहने वालों को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। उनके निधन की खबर से पूरा देश, फिल्म जगत और उनके लाखों प्रशंसक दुखी हैं। अमिताभ बच्चन भी ‘शोले’ के वीरू को आखिरी विदाई देने श्मशान घाट पहुंचे और फिर देर रात दिवंगत अभिनेता की याद में पोस्ट शेयर किया।
Bigg Boss 13 की फेवरेट Shehnaaz Gill ने अपनी सिजलिंग फोटो से सोशल मीडिया पर मचाई धूम