अनिल अंबानी एक बार फिर जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी को समन जारी किया है। उन्हें 14 नवंबर 2025 को पेश होकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) से जुड़े कथित उल्लंघन की जांच के सिलसिले में की गई है।
एफईएमए उल्लंघन से जुड़ा मामला
ईडी की टीम अनिल अंबानी से उस मामले में पूछताछ करेगी जिसमें विदेशी निवेश और वित्तीय लेनदेन में कथित अनियमितताओं के आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार, रिलायंस ग्रुप की कुछ सहयोगी कंपनियों के जरिए विदेशों में किए गए निवेश पर एजेंसी सवाल उठा रही है। इस मामले से जुड़ी कई कंपनियों और अधिकारियों के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।
अगले साल से बदल सकती है Chat: WhatsApp पर छिपेगा आपका फोन नंबर — यूज़रनेम फीचर से जुड़ी जरूरी बातें
पहले भी आ चुकी हैं जांच की आंच
यह पहली बार नहीं है जब अनिल अंबानी जांच एजेंसियों के रडार पर आए हैं। इससे पहले भी ईडी और एसएफआईओ (SFIO) ने रिलायंस ग्रुप से जुड़े कई वित्तीय मामलों की जांच की थी। हालांकि, इस बार का समन सीधे अनिल अंबानी को व्यक्तिगत रूप से भेजा गया है, जिससे उनके कानूनी संकट और गहराने के संकेत मिल रहे हैं ।अनिल अंबानी ने दी सफाई इस पूरे मामले पर अनिल अंबानी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि, उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वह सभी नियमों का पालन कर रहे हैं और एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करेंगे।