Apple ने लॉन्च किया ₹20,300 का मोजा, जिसे पहनेगा iPhone – जानिए क्या है इसकी खासियत

Apple का नया सरप्राइज – ₹20,300 का “iPhone Sock”

टेक दिग्गज Apple ने एक बार फिर अपने यूनिक और लग्ज़री प्रोडक्ट से दुनिया को चौंका दिया है। इस बार कंपनी ने लॉन्च किया है एक मोजा, जिसकी कीमत रखी गई है 20,300 रुपये। खास बात यह है कि यह मोजा किसी इंसान के लिए नहीं, बल्कि iPhone के लिए बनाया गया है।

क्या है इस “iPhone Sock” की खासियत

Apple के अनुसार यह “मोजा” एक प्रोटेक्टिव कवर है, जो iPhone को खरोंच, धूल और हल्के झटकों से बचाने का काम करता है। यह 100% ऑर्गेनिक फैब्रिक से बना है और कंपनी इसे “लक्ज़री लिमिटेड एडिशन” के तौर पर बेच रही है।
बताया जा रहा है कि इसे छह रंगों में लॉन्च किया गया है — ब्लू, ग्रीन, पर्पल, रेड, येलो और व्हाइट। Apple का दावा है कि यह कवर फोन को “कंफर्टेबल फिट” देता है, बिल्कुल वैसे जैसे मोजा पैर को देता है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले – “Apple अब मोजे भी खिला देगा”

जैसे ही इस अनोखे प्रोडक्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, यूजर्स ने मज़ेदार रिएक्शन देने शुरू कर दिए। किसी ने लिखा, “अब iPhone को भी सर्दी लगने लगी क्या?”, तो किसी ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा, “Apple अब मोजे भी खिला देगा!”
कुछ लोगों ने इसे “Apple की मार्केटिंग जीनियस” बताया, वहीं कुछ ने कहा कि “यह सिर्फ Apple फैंस की जेब ढीली करने का नया तरीका है।”

भारत में साउथ अफ्रीका की आखिरी टेस्ट सीरीज जीत के वक्त बच्चे थे गिल, जायसवाल-जुरेल का जन्म भी नहीं हुआ था

कब और कहां मिलेगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह “iPhone Sock” फिलहाल Apple की ऑनलाइन स्टोर पर लिमिटेड स्टॉक में उपलब्ध है। इसे कंपनी ने हॉलिडे सीज़न एक्सेसरी कलेक्शन के तहत पेश किया है, और कुछ देशों में इसकी बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है।

Leave a Comment