Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

August 8, 2026

Health News: मरीजों और रक्तदाताओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र FDA ने ब्लड बैंकों के लिए जारी किए सख्त नए नियम

August 8, 2026

Arunachal Pradesh: सीमा पर भारत का मजबूत संदेश, अरुणाचल की 27 अहम जगहों को मिली सरकारी पहचान, आधिकारिक नक्शों में दर्ज हुए नाम

August 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»छत्तीसगढ़ के नए PCCF होंगे अरुण पांडेय, 29 मई को संभालेंगे कार्यभार
प्रदेश

छत्तीसगढ़ के नए PCCF होंगे अरुण पांडेय, 29 मई को संभालेंगे कार्यभार

Daily PinchBy Daily PinchMay 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नए वन बल प्रमुख यानी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) की नियुक्ति कर दी है। 1994 बैच के वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी अरुण पांडेय को राज्य का नया पीसीसीएफ नियुक्त किया गया है। इस संबंध में बुधवार को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।

मंत्रालय में 25 मई को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में अरुण पांडेय के नाम पर सहमति बनी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक ने नियुक्ति आदेश जारी किया।

मूल रूप से सरगुजा संभाग के अंबिकापुर निवासी अरुण पांडेय वर्तमान में पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें वन प्रशासन और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में लंबे अनुभव तथा बेहतरीन कार्यप्रदर्शन के आधार पर यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अगले लगभग 13 महीनों तक इस शीर्ष पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

सरकार ने इस नियुक्ति के जरिए दो वरिष्ठ अधिकारियों कौशलेंद्र सिंह और अनिल साहू को सुपरसीड किया है। प्रशासनिक हलकों में इसे एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से वन विभाग में शीर्ष पद को लेकर चर्चाएं चल रही थीं।

इससे पहले यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वर्तमान वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव को सेवा विस्तार दिया जा सकता है। हालांकि राज्य सरकार ने एक्सटेंशन की परंपरा को आगे नहीं बढ़ाते हुए नए नेतृत्व पर भरोसा जताया। चूंकि 30 और 31 मई को शासकीय अवकाश रहेगा, इसलिए मौजूदा पीसीसीएफ वी. श्रीनिवास राव 29 मई को सेवानिवृत्त होंगे और उसी दिन शाम को अरुण पांडेय नए वन प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

अरुण पांडेय को प्रशासनिक कार्यों में मजबूत पकड़ और वाइल्ड लाइफ सेक्टर में विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। उनके कार्यकाल में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। राज्य जैव विविधता बोर्ड में पदस्थ रहते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ में पहली बार रामसर साइट की पहचान और खोज की दिशा में काम शुरू कराया था। यह पहल राज्य की पर्यावरणीय पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जाती है।

वन विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अरुण पांडेय के नेतृत्व में वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और वन्यजीव सुरक्षा के क्षेत्र में नई योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर मानव-वन्यजीव संघर्ष, जंगलों के संरक्षण और इको-टूरिज्म जैसे विषयों पर उनका अनुभव विभाग के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

भाई ही निकला सबसे बड़ा ठग! बहन-जीजा को लगाया 1.25 करोड़ का चूना …

August 7, 2026

दस दिन तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे नहीं टिक सका फरार आरोपी

August 6, 2026

एटीएम में मददगार बनकर आया शातिर, कुछ मिनटों की लापरवाही ने खाते से उड़ा दिए 40 हजार रुपये

August 6, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

By Daily PinchAugust 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Health News: मरीजों और रक्तदाताओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र FDA ने ब्लड बैंकों के लिए जारी किए सख्त नए नियम

By Daily PinchAugust 8, 2026
देश

Arunachal Pradesh: सीमा पर भारत का मजबूत संदेश, अरुणाचल की 27 अहम जगहों को मिली सरकारी पहचान, आधिकारिक नक्शों में दर्ज हुए नाम

By Daily PinchAugust 8, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Badrinath Temple Theft: VIP ड्यूटी की आड़ में दान पर डाली नजर, बद्रीनाथ मंदिर चोरी कांड में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

By Daily PinchAugust 8, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

Mahakal Bhasma Aarti: सावन में दिव्य आस्था का अद्भुत संगम, भस्म आरती के बाद ‘जय श्री महाकाल’ के जयघोष से गूंज उठा पूरा मंदिर

August 8, 2026

Health News: मरीजों और रक्तदाताओं की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र FDA ने ब्लड बैंकों के लिए जारी किए सख्त नए नियम

August 8, 2026

Arunachal Pradesh: सीमा पर भारत का मजबूत संदेश, अरुणाचल की 27 अहम जगहों को मिली सरकारी पहचान, आधिकारिक नक्शों में दर्ज हुए नाम

August 8, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.