Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

August 7, 2026

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»असम: आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की चेतावनी, राज्य में अभी भी बाढ़ की स्थिति गंभीर
देश

असम: आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की चेतावनी, राज्य में अभी भी बाढ़ की स्थिति गंभीर

Daily PinchBy Daily PinchAugust 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी चिंताजनक बनी रही। गोलाघाट जिले में धनसिरी (दक्षिण) नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने सार्वजनिक सलाह जारी कर आसपास के इलाकों में रहने वाले नागरिकों से सतर्क रहने और स्थिति में सुधार होने तक नदी से दूर रहने का का आग्रह किया है।

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब बाढ़ से 15 जिलों में 1.68 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। एएसडीएमए के नवीनतम बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, 39 राजस्व सर्किलों के 481 गांवों में 1,68,701 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 14,382 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि अभी भी जलमग्न है, जिससे कई जिलों में कृषि गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

गोलाघाट बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है, जहां 54,085 लोग प्रभावित हुए हैं, इसके बाद शिवसागर (49,515), जोरहाट (27,842) और चराइदेव (21,486) का स्थान आता है।शिवसागर, जोरहाट, लखीमपुर और चराइदेव से भी फसलों को भारी नुकसान होने की खबरें मिली हैं।

एएसडीएमए ने कहा कि नुमालीगढ़ में धंसिरी (दक्षिण) नदी खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है, हालांकि राज्य में किसी भी नदी में बाढ़ का उच्चतम स्तर दर्ज नहीं किया गया है। राज्य सरकार ने प्रभावित जिलों में 133 राहत शिविरों और राहत वितरण केंद्रों को चालू रखा है। कुल 10,111 विस्थापित लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं, जबकि 35,596 अन्य लोगों को राहत वितरण केंद्रों के माध्यम से सहायता मिल रही है। राहत एजेंसियों ने प्रभावित परिवारों में चावल, दालें, खाद्य तेल, पशु चारा और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की हैं।

वहीं, बाढ़ से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। गोलाघाट और उदलगुरी जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि फिलहाल किसी के लापता होने की खबर नहीं है। इस आपदा से 41,475 जानवर भी प्रभावित हुए हैं और 365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 40 पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। अधिकारियों द्वारा राहत, बचाव और पुनर्स्थापन अभियान जारी रखने के कारण बचाव दल संवेदनशील क्षेत्रों में नौकाओं और कर्मियों के साथ तैनात हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मौत के घाट उतारा पिता, फोटो खींचकर दी चेतावनी; ताकि कोई और न करे ये गुनाह …

August 7, 2026

गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनका जीवन आज भी प्रेरणास्रोत

August 7, 2026

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उपराष्ट्रपति समेत भाजपा नेताओं ने की स्वदेशी अपनाने की अपील

August 7, 2026

Latest News

लाइफस्टाइल

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

By Daily PinchAugust 7, 2026
लाइफस्टाइल

लौकी से बनाएं ऐसा कुरकुरा डोसा, स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए भी फायदेमंद, बच्चों को भी आएगा पसंद

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

लोहे की कड़ाही में नहीं चिपकेगा खाना, बस अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके और बनाएं इसे नॉन स्टिक जैसा

August 7, 2026

महंगे रिसॉर्ट छोड़ प्रकृति की गोद में छुट्टियां बिता रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है रिवर्स वेकेशन का चलन

August 7, 2026

सावन में हरी चूड़ियों को दें नया अंदाज, इन खूबसूरत कलर कॉम्बिनेशन से निखरेगा आपका त्योहार वाला लुक

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.