Author: Daily Pinch
CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल…64 इंस्पेक्टरों का तबादला…नई जिम्मेदारियों के आदेश जारी
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में 64 इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस हेडक्वार्टर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टरों को नई पोस्टिंग पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर ट्रांसफर लिस्ट
CG Weather Update: अगले 4 दिन बारिश का दौर जारी…कई जिलों में भारी वर्षा के असर से बढ़ी मुश्किलें…जानें ताजा पूर्वानुमान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और बीते 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई, जबकि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज-चमक की भी संभावना व्यक्त की गई है। नदियां और झरने हुए लबालब लगातार हो रही बारिश का असर प्रदेश की नदियों और जलप्रपातों पर भी दिखाई दे रहा है। सरगुजा जिले का लोसंगा नाला उफान पर…
CG News: महिला आयोग की जनसुनवाई में 47 मामलों की सुनवाई, मां को झूठे केस में फंसाने के आरोपों की होगी गहन जांच
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में महिलाओं से जुड़े 47 मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, दूसरी शादी, संपत्ति विवाद, कार्यस्थल से जुड़े मामलों और पुलिस जांच में कथित लापरवाही जैसे प्रकरणों पर आयोग ने संबंधित पक्षों की बात सुनी और आवश्यक निर्देश जारी किए। बेटियों के आरोपों पर पुलिस जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश जनसुनवाई के दौरान एक मामला सबसे अधिक चर्चा में रहा, जिसमें दो बेटियों ने अपने पिता पर आरोप लगाया कि उन्होंने भरण-पोषण की जिम्मेदारी से बचने के लिए उनकी मां…
CG Coal Levy Case: रामगोपाल अग्रवाल से EOW की पूछताछ जारी, मुख्यमंत्री बोले- कानून से बचना किसी के लिए संभव नहीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी और अन्य मामलों की जांच में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी उनके खिलाफ विभिन्न मामलों से जुड़े दस्तावेजों, वित्तीय लेनदेन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा- कानून अपना काम करेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अपराध करने वाला व्यक्ति हमेशा कानून से बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां पूरी निष्पक्षता के साथ काम कर रही हैं और जो भी…
बेंद्री फैक्ट्री हादसे में बड़ा एक्शन, तीन मजदूरों की मौत के बाद प्रबंधन समेत चार पर FIR दर्ज
रायपुर। राजधानी के बेंद्री स्थित 3डी इनोवेशन फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उरला थाना पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रबंधन से जुड़े चार लोगों को बनाया आरोपी पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री प्रबंधन से जुड़े जय प्रकाश गोयल और नारायण के अलावा विजय ठाकुर तथा अवध कुशवाहा को आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की गहन जांच जारी…
पंचांग : आज 09 जुलाई, 2026 गुरुवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम करना ही नहीं चाहिए, हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बनाई जा सकती है. 9 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : आषाढ़ पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी दिन : गुरुवार तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी योग : सुकर्म नक्षत्र : अश्विनी करण : गर चंद्र राशि : मेष सूर्य राशि : मिथुन…
राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए सफलता और सम्मान का सुनहरा मौका, जानें क्या कह रहे हैं सितारे
मेष- 09 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज जो भी काम करेंगे, उत्साह बना रहेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी और बनी रहेगी. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. मित्रों और स्वजनों के साथ खुशी के पल गुजार सकेंगे. मां से लाभ प्राप्त हो सकता है. यात्रा की संभावना है. आर्थिक लाभ, स्वादिष्ट भोजन और उपहार मिलने से आपका दिन अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों को सीनियर्स की मदद मिलेगी. इससे आप कठिन विषयों की पढ़ाई भी आसानी से पूरी कर सकेंगे. वृषभ- 09 जुलाई, 2026 बृहस्पतिवार के दिन मेष राशि…
साढ़े छह साल में रकम दोगुनी करने का झांसा पड़ा भारी…निवेशकों से ठगी करने वाले कंपनी संचालक को 10 साल की सजा
जांजगीर : निवेशकों को कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने विनायक हाउस रियल स्टेट कंपनी के संचालक फूलचंद बिषे को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। निवेश पर दोगुना रिटर्न देने का दिया था भरोसा लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर के अनुसार, वर्ष 2013 में चांपा निवासी रामकिशुन यादव को कंपनी के संचालकों जितेंद्र बिषे, योगेंद्र बिषे और फूलचंद बिषे…
जंगल से निकलकर मदद की तलाश में भटकता रहा भालू, मौत के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बिलासपुर : खोंगसरा-टेंगनमाड़ा मार्ग स्थित सुखानाला में एक वृद्ध भालू का शव मिलने से वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भालू कई दिनों से भोजन और पानी की तलाश में जंगल छोड़कर आसपास के गांवों और तेंदूपत्ता संग्रहण केंद्रों के पास भटक रहा था। इसके बावजूद समय रहते उसका रेस्क्यू नहीं किया गया। अब वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। मंगलवार को मिला शव, मौके पर जुटी भीड़ मंगलवार को सुखानाला क्षेत्र में भालू…
महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ा घटनाक्रम, ओमान में गिरफ्तार हुआ सौरभ चंद्राकर, भारत लाने की प्रक्रिया तेज
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के प्रमुख आरोपी और लंबे समय से फरार चल रहे सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉयल ओमान पुलिस ने भारतीय एजेंसियों की ओर से जारी इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर यह कार्रवाई की। फिलहाल सौरभ चंद्राकर को मस्कट स्थित अल खौद हाई सिक्योरिटी हिरासत केंद्र में रखा गया है। फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप सौरभ चंद्राकर पर कथित रूप से फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट का उपयोग कर ओमान में प्रवेश करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ…
