Author: Daily Pinch
पीएम आवास हितग्राही के साथ अजीबोगरीब घटना , खाते में 1 लाख रुपए का मैसेज, बैलेंस चेक किया तो निकला जीरो
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के नए हितग्राही इन दिनों एक अजीबोगरीब स्थिति से परेशान हैं। जिले में दर्जनभर से अधिक हितग्राहियों के मोबाइल पर योजना के तहत 1 लाख रुपए जमा होने का मैसेज आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मैसेज में हितग्राही का नाम, सही बैंक खाता संख्या और आधार लिंक होने जैसी सटीक जानकारियां दर्ज हैं। हालांकि, जब हितग्राही खुश होकर बैंक बैलेंस चेक कराने पहुंच रहे हैं, तो उनके खाते में राशि शून्य मिल रही है। इस विसंगति के कारण हितग्राहियों में फर्जीवाड़े और साइबर ठगी की आशंका को लेकर हड़कंप…
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के दरिमा गांव में हाल ही में खुली शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान का विरोध अब नए और अनोखे अंदाज में सामने आया है। ग्राम पंचायत दरिमा के एक युवक ने सुशासन तिहार शिविर में पहुंचकर महुआ शराब बेचने का लाइसेंस देने की मांग कर प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ग्रामीण युवक मुनेश्वर सिंह ने शिविर में आवेदन देकर कहा कि जब गांव में अंग्रेजी शराब की सरकारी दुकान खोली जा सकती है, तो स्थानीय लोगों को भी महुआ शराब बेचने की अनुमति मिलनी चाहिए। उनका तर्क है कि इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा और स्थानीय…
रायपुर। नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमना पर्यटकों के लिए अब महंगा हो सकता है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जू के प्रवेश शुल्क, सफारी राइड और अन्य सुविधाओं की नई दरें जारी कर दी है। कई श्रेणियों में टिकट रेट 50% तक बढ़ाई गई हैं, जबकि कुछ कैटेगरी में यह बढ़ोतरी दोगुनी से भी अधिक है। नई प्रस्तावित दरों के अनुसार 6 से 12 साल तक के बच्चों का टिकट 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये और 12 वर्ष से अधिक आयु के आगंतुकों का टिकट 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये किया…
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को स्थानीय नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक हुई थी। भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “शुक्रवार को पंजाब के मुद्दों को लेकर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल के साथ लगभग तीन घंटे की मैराथन बैठक हुई। बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। पंजाब में चुनाव के कुछ महीने बचे हैं, उसकी तैयारी को लेकर…
नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग, दर्शकों के लिए एंट्री फ्री, 10-10 हजार रुपए तक मिलेगा इनाम
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) का तीसरा सीजन 3 जून से राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में शुरू होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट में राज्य की छह टीमें हिस्सा लेंगी और सभी मुकाबले दर्शकों के लिए नि:शुल्क होंगे। टूर्नामेंट में रायपुर राइनोज, बिलासपुर बुल्स, राजनांदगांव पैंथर्स, सरगुजा टाइगर्स, बस्तर बाइसन और रायगढ़ लायंस की टीमें मैदान में उतरेंगी। लीग मुकाबले 3 से 10 जून तक खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल 12 जून और फाइनल मुकाबला 14 जून को होगा। उद्घाटन मैच 3 जून को रात 9 बजे रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स…
Today Horoscope: आज शनिवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ राशियों को धन खर्च और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। शनिदेव की कृपा से कई अधूरे काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, शुभ संकेत, उपाय और लकी प्रतिशत। मेष राशि आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में रुके काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य:…
रायपुर। रायपुर में जन्मदिन मनाने गया एक युवक नदी में डूब गया। घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के सातपाखर की है, जहां शुक्रवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 20 वर्षीय युवक रूपेश देवांगन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम देर शाम तक नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती रही। जानकारी के मुताबिक रूपेश देवांगन गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार क्षेत्र का रहने वाला था। शुक्रवार को उसका जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ सातपाखर में नदी किनारे घूमने और पिकनिक मनाने गया था। परिजनों के अनुसार उसके पिता ने उसे वहां…
झारखंड। झारखंड सरकार ने राज्य के 36 IAS अधिकारियों का तबादला पदस्थापन किया हैकार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है। पशुपतिनाथ मिश्र को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी से ट्रांसफर कर देवघर का डीसी बनाया गया है।उनकी जगह पलामू के उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन खूंटी के डीसी बनाए गए हैं. इसके अलावा पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत 12 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 36 IAS अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की हैं। तीन जिलों में…
NEET UG 2026 री-टेस्ट: छात्रों के लिए बड़ी राहत, DTC बसों में मिलेगा फ्री सफ NEET UG 2026 री-एग्जाम देने जा रहे छात्रों के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने घोषणा की है कि 21 जून को होने वाली NEET UG पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को DTC बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए छात्रों को बस में केवल अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाना होगा। छात्रों को नहीं होगी कोई परेशानी: सीएम रेखा गुप्ता सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि छात्रों…
GT vs RR IPL 2026 : राजस्थान ने गुजरात को 215 रन का दिया टारगेट, वैभव ने बनाए 96 रन, देखें प्लेइंग 11
GT vs RR IPL 2026: मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL-2026 का क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जा रहा है। इसमें गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल एक रन पर आउट हो गए। अजय सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 45 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने 11 बॉल पर नाबाद 38 रन बनाए। रियान पराग 11 रन, ध्रुव जुरेल 7…
