Author: Daily Pinch

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। कैबिनेट बैठक का समय और महत्व यह बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू हो चूका है। इसे राज्य सरकार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में न केवल वर्तमान मुद्दों पर चर्चा होगी बल्कि आने वाले समय के लिए नीतिगत दिशा भी तय की जा सकती है।

Read More

रायपुर। प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को बड़ी आर्थिक राहत देते हुए जमीन और मकानों की रजिस्ट्री पर लगने वाले 0.60 प्रतिशत उपकर को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। सरकार ने इसके लिए छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) अधिनियम, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस ऐतिहासिक फैसले से अब मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए अपनी जमीन या घर का सपना पूरा करना पहले से कहीं अधिक किफायती हो जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य केवल खजाना भरना नहीं, बल्कि आम…

Read More

Today Horoscope: आज बुधवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। किसी को करियर में सफलता मिलेगी, किसी को धन लाभ होगा, तो कुछ राशियों को रिश्तों और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का पूरा राशिफल, उपाय और लकी प्रतिशत। मेष राशि आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है। परिवार: घर में खुशी का…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब री-वैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के दौरान उनके अंक कम नहीं किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बिना किसी डर के अपनी कॉपियों की दोबारा जांच कराने का मौका मिलेगा। यह फैसला छात्रों के हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी।शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन (री-वैल्यूएशन) को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब री-वैल्यूएशन कराने वाले छात्रों के अंक कम नहीं किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही चिंता…

Read More

धमतरी। धमतरी में बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले मामले में ईडी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। राइस मिलर रोशन चंद्राकर और भाजपा नेता भूपेंद्र चंद्राकर के भाई के निवास में एक साथ दबिश दी गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद मंगलवार सुबह ईडी अधिकारियों की टीम दस्तावेज जब्त कर रोशन चंद्राकर के घर से निकल गई है। अब जांच के बाद कई नाम सामने आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार को धमतरी में भाजपा नेता रोशन चंद्राकर और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के चचेरे…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल मिला है, जिसके बाद पूरे सिस्टम में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। रेलवे पुलिस के मुताबिक, मुंबई जीआरपी कंट्रोल रूम को एक कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया कि उसने रेलवे स्टेशन और आर्मी ऑफिस को टारगेट किया है। इतना ही नहीं, उसने अपनी पहचान ‘इरफान’ के रूप में बताते हुए धमकी दी कि अगर आम लोगों की जान बचानी है, तो उसे…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार पूरी घटना कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र की है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए है, जिसमें एक की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 29 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:30 बजे जारी किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर देख सकते हैं। इस वर्ष लगभग 5.6 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। उन्होंने कहा है…

Read More

CG News: अभनपुर क्षेत्र स्थित मां मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई जी महाराज को व्हाट्सएप के माध्यम से जान से मारने की गंभीर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने थाना अभनपुर में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेमासाई महाराज धर्म, समाज, लव जिहाद, धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर लगातार मंचों के माध्यम से प्रवचन देते रहे हैं। उनके द्वारा समय-समय पर हिंदू एकता शोभायात्रा, हिंदू जगाओ शोभायात्रा एवं दिव्य दरबार जैसे बड़े आयोजनों का…

Read More

बैकुंठपुर। बैकुंठपुर में प्रगतिशील किसान भरत रजवाड़े ने एक एकड़ में तरबूज की नई प्रजाति की खेती की है। जो सप्ताहभर के भीतर तैयार होगी। प्रगतिशील किसान भरत पारम्परिक खेती से अलग रंग-बिरंगे खास किस्म के तरबूज की खेती कर लोगों का ध्यान आकर्षित और प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही बल्कि अच्छी आमदनी भी कमा रहे हैं। उनके खेत में उगाए गए तरबूज थोड़ा अलग है और स्वाद में भी खास है। उनका कहना है कि अपने खेत में तीन अलग-अलग प्रकार के तरबूजों का प्रयोग किया है। जिसमें तरबूज का बाहरी हिस्सा (छिलका) पीले रंग का है. लेकिन…

Read More