Author: Daily Pinch
रायपुर। दोपहिया वाहन चालकों के साथ अब पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं पहनने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। मई में होने वाली राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए राज्य पुलिस, परिवहन विभाग और अंतरविभागीय लीड एजेंसी के अधिकारियों को हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। सरकार के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के निर्देशों का हवाला देते हुए पुलिस को सख्ती से जांच करने कहा गया है। साथ ही…
रायपुर। रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। रायपुर के सड्डू इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद फैक्ट्री से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग…
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बेटे की शादी में खुशी से झूम रहे पिता की अचानक मौत हो गई। शादी की रस्मों के बीच दूल्हे के पिता की अकस्मात मौत से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं और गहरे दुख के बीच दुल्हन ने ससुर के शव के साथ ससुराल में कदम रखा। घटना शहडोल जिले के गोहपारू के पैलवाह गांव की है। नाचते-नाचते थम गईं सांसें जयसिंहनगर के गजनी गांव से धरमदास परस्ते (50) बड़े उत्साह से बेटे हरीश की बारात लेकर आए थे। सुबह विदाई की बेला थी। आदिवासी परंपरा के अनुसार विदाई से पहले…
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले से गुजरने वाले इंदौर – अहमदाबाद हाईवे के तिरला बायपास पर बुधवार देर रात एक स्कॉर्पियो और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर के बाद पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार 50 मजदूरों में से अब तक 16 की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि इतने ही मजदूरों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। इस ह्रद्य विदारक घटना को लेकर प्रभाधनमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सहायता राशि का भी एलान किया है। हादसा चिकलिया…
Today Horoscope: आज गुरुवार का दिन किस राशि के लिए लाएगा किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन
Today Horoscope: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी मानसिक उलझनों को सुलझाकर करियर और रिश्तों में संतुलन बनाने का रहेगा। कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक अपनी सुख-सुविधाओं और आर्थिक मामलों को व्यवस्थित करते हुए शाम तक अपनी जिम्मेदारियों में तालमेल बिठाएंगे। मेष राशि आज का दिन मेष राशि वालों के लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से सराहना मिल सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, खासकर पुराने निवेश फायदा दे सकते हैं। परिवार में थोड़ा तनाव…
हीट वेव की चपेट में कई शहर, गर्मी के चलते ट्रेन के ब्रेक में आग, एमपी में कूलर के साथ निकाली बारात
नई दिल्ली । देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैंज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच है। मध्य प्रदेश के देवास में गर्मी से बचने के लिए 20 कूलर के साथ बारात निकाली गई। राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एक जनरल कोच के निचले हिस्से में आग लग गई। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, गर्मी के कारण ब्रेक पैडल वाले हिस्से में आग लगी थी। मंगलवार को यूपी का बांदा 45.6°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.3°C से ज्यादा तापमान रहा। यहां लू सेंटर बनाए जा रहे…
बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी, साय सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’ बनी अनाथ बेटी का संबल
रायपुर, 29 अप्रैल 2026। बस्तर के घने जंगलों के बीच बसे छोटे से गांव बालेंगा में रहने वाली पद्मा कश्यप के लिए बीते कुछ साल अंधेरे और अनिश्चितता से भरे थे। लेकिन आज पद्मा के चेहरे पर मुस्कान है और उसके छोटे से घर में उम्मीदों का उजाला है। यह बदलाव आया है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ से। संघर्षों के बीच अंधेरे का साया पद्मा की कहानी संघर्ष और धैर्य की दास्तां है। कम उम्र में ही माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद पद्मा घर में अकेली रह गईं।…
खनन क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से कांकेर जिले में हुई बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन और हाईवा जप्त
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर लगाम कसने के लिए तकनीक और नवाचार का सहारा लेते हुए एक बड़ी और निर्णायक पहल की है। इसी कड़ी में अब खनन क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की शुरुआत कर दी गई है, जो राज्य में कानून व्यवस्था, खनिज संसाधन की सुरक्षा तथा राजस्व संरक्षण की दिशा में अहम कदम साबित हो रहा है। राज्य सरकार की स्पष्ट मंशा है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को जड़ से खत्म किया जाए। आधुनिक तकनीकों के उपयोग से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। रिया साहू ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रिजल्ट जारी किया। बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। 9 वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं का परिणाम एक बार फिर बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं बोर्ड के परिणाम में तीन स्टूडेंट्स ने टॉप किया हैं, इनमें संध्या…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग, शहरी गैस वितरण नीति 2026 को मंजूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अहम नीतिगत फैसलों को लेकर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के विकास, जनकल्याण योजनाओं और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक से लिए गए फैसलों का असर सीधे आम जनता पर पड़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद ने आज ‘‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026‘‘ को मंजूरी प्रदान की है। इस नीति के माध्यम से…
