Author: Daily Pinch

उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) में सुहेली नदी के पिछले 100 वर्षों के प्रवाह मार्ग और जल प्रवाह के तौर-तरीकों में आए बदलावों का आकलन करने के लिए विस्तृत जल-पारिस्थितिक सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य नदी में आए बदलावों का दस्तावेजीकरण करना और उसके संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के उपाय सुझाना है। दुधवा टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय निदेशक एच. राजमोहन ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सर्वेक्षण और अध्ययन के लिए 86 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। राजमोहन ने बताया कि राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच), रुड़की के वैज्ञानिकों की एक टीम ने…

Read More

भारतीय नौसेना 14 अक्टूबर को बहरीन की राजधानी मनामा में संयुक्त समुद्री बलों के ‘संयुक्त टास्क फोर्स 154’ की कमान सौंप रही है। इसके साथ ही इस बहुराष्ट्रीय टास्क फोर्स की कमान संभालने का भारतीय नौसेना का पहला कार्यकाल पूरा हो गया। इस दौरान 39 देशों के सैन्य कर्मियों ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा लिया। इनके माध्यम से 7,800 घंटे से अधिक का प्रशिक्षण दिया गया। गौरतलब है कि ‘संयुक्त टास्क फोर्स 154’ बहुराष्ट्रीय समुद्री प्रशिक्षण के लिए गठित किया गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न देशों के बीच समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में तालमेल बढ़ाना, कर्मियों की पेशेवर दक्षता…

Read More

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के बीच संबंध सामान्य बनाने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति का स्थिर रहना जरूरी है और सीमा पर किसी भी तरह की गड़बड़ी का असर दोनों देशों के संबंधों पर पड़ेगा। जयशंकर ने दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों के विस्तार को भी सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने से जोड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘हम चीन से यही कहते हैं कि यदि आप सामान्य संबंध चाहते हैं और अन्य क्षेत्रों में भी संबंधों को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो यह जाहिर सी बात है…

Read More

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भारत की सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक क्रिटिकल मटीरियल (जरूरी सामग्री) पर निर्भरता है। उन्होंने सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के लिए घरेलू क्षमताएं तेजी से विकसित करने पर जोर दिया। ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जरूरी मटीरियल की ग्लोबल सप्लाई चेन कुछ ही देशों तक सीमित है। यह स्थिति भारत के भरोसेमंद टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लक्ष्य के लिए बड़ी चुनौती है। किन क्षेत्रों पर देना होगा फोकस? केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप लियो XIV के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की है। पोप की मंगलवार रात फेफड़े में गांठ हटाने के लिए सर्जरी हुई थी, जो सफल रही। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “यह जानकर खुशी हुई कि परम पावन पोप लियो XIV की कल रात हुई सर्जरी सफल रही। मैं उनके पूरी तरह और जल्द ठीक होने के साथ-साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” सर्जरी का विवरण और बीमारी की पुष्टि होली सी प्रेस ऑफिस के बयान के अनुसार, मंगलवार को रोम के जेमेली अस्पताल में पोप लियो XIV की थोरेसिक…

Read More

Ravi Kishan work in CG movies:  भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। यहां वे नवरात्रि के अवसर पर आयोजित पंखीड़ा रास गरबा शो में बतौर अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की। युवाओं के साथ बातचीत और गरबा आयोजन में उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम का माहौल भी खुशनुमा बना दिया। इस दौरान रवि किशन ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों यानी छॉलीवुड में काम करने को लेकर भी अपनी दिलचस्पी जाहिर की। बिलासपुर के गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए रवि किशन नवरात्रि के मौके…

Read More

Tuesday Box Office Collection:  भक्ति और आस्था पर आधारित फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। रिलीज के दो महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने बाद में रफ्तार पकड़ी और घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। रिपोर्ट के मुताबिक, टॉक्सिक और दृश्यम 3 जैसी फिल्मों के बीच भी हनुमान अंश दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। मंगलवार को 68वें दिन कितना रहा कलेक्शन? सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार,…

Read More

Air India Flight AI-2030:  एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI-2030 को हाईजैक अलर्ट मिलने के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। बुधवार, 14 अक्टूबर की सुबह विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अलर्ट की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और विमान के उतरते ही जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल, विमान में किसी संदिग्ध गतिविधि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट की वजह का पता लगाने में जुटी हैं। हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर में कराई गई लैंडिंग जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट…

Read More

मध्य प्रदेश:  शहडोल जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जयसिंहनगर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी के दौरान 735 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। गांजे, ट्रक और मोबाइल फोन समेत जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। अब पुलिस गांजे की खेप के स्रोत और तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। ट्रक में 18 बोरियों और 81 पैकेटों में छिपाया था गांजा पुलिस अधीक्षक…

Read More

Tallest Ravan Effigy Cost:  देशभर में नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं और गरबा महोत्सवों की रौनक देखने को मिल रही है। नवरात्रि के समापन के बाद 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इस मौके पर रावण दहन की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। हर साल की तरह इस बार भी विशाल रावण के पुतले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में तैयार किया गया 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला खास चर्चा में है। इसकी लागत लाखों रुपये बताई जा…

Read More