Author: Daily Pinch
Starlink विवाद पर सिंधिया का राहुल गांधी को जवाब, भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के लिए क्या है सरकार की नीति?
नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की मंजूरी देने का मुद्दा राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मस्क के बीच सोशल मीडिया पर हुई बयानबाजी के बाद केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार का पक्ष रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं के लिए लाइसेंस और स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी की जाएगी। सिंधिया ने इस मुद्दे पर कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी को खुद स्पष्ट…
Skin Glow के लिए हजारों रुपये खर्च कर रहे Gen Z युवा, क्या सच में IV ड्रिप से चेहरे पर आती है चमक?
अहमदाबाद: नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया का उत्साह चरम पर रहता है। खासकर युवा अपने लुक, मेकअप और त्वचा की चमक को लेकर पहले से तैयारियां करने लगते हैं। इसी बीच अहमदाबाद में Gen Z के कुछ युवाओं के बीच IV ड्रिप थेरेपी को लेकर दिलचस्पी बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। इसे एनर्जी बनाए रखने और त्वचा में निखार लाने के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, खूबसूरती और फिटनेस के नाम पर अपनाई जाने वाली इस प्रक्रिया को लेकर कुछ जरूरी सवाल भी हैं। क्या IV ड्रिप वाकई चेहरे पर चमक ला सकती है?…
असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे नंबर पर ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल हैं और तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा को शुरुआती रुझानों में 4761 मत मिले। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार सिबामोनी बोरा को 1385 वोट मिले। जबकि, तीसरे नंबर पर एआईयूडीएफ के उम्मीदवार मौलाना बदरुद्दीन अजमल रहे, जिन्हें 981 मत मिले। वहीं नोटा पर 127 मत दर्ज…
दिल्ली हाट में सजा ‘मिनी इंडिया’, खादी महोत्सव-2026 में 115 स्टॉलों पर दिखी स्वदेशी उत्पादों की विविधता, 15 अक्टूबर तक चलेगी प्रदर्शनी
राजधानी के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादों को बढ़ावा देने तथा स्वदेशी उद्यमिता को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘खादी महोत्सव-2026’ के तहत विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज गोयल ने किया। 15 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में कुल 115 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें 48 स्टॉल खादी के हैं, जबकि शेष स्टॉल ग्रामोद्योग और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) से जुड़े उद्यमियों एवं कारीगरों के हैं।…
भारत और लाइबेरिया ने खाड़ी और काला सागर में जहाजों पर हमलों की निंदा की, तुरंत रोकने की अपील
खाड़ी क्षेत्र के आस-पास और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर हमलों की भारत और लाइबेरिया ने कड़ी निंदा की। ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स’ (जीओएफ ऑन एस4) के सह-अध्यक्ष के तौर पर भारत और लाइबेरिया ने समुद्री व्यापार को बाधित करने वाले इन हमलों तुरंत बंद करने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संयुक्त राष्ट्र, न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ”भारत और लाइबेरिया, ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स’…
निजी कंपनियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र खोलने से प्रतिभा पलायन में आई कमी, युवाओं के लिए बढ़े अवसर: डॉ. जितेंद्र सिंह
भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र अब केवल सरकारी संस्थानों तक सीमित नहीं है। निजी कंपनियों और स्टार्टअप की बढ़ती भागीदारी से देश में युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए रोजगार एवं अनुसंधान के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने से प्रतिभा पलायन को कम करने में मदद मिली है और युवा प्रतिभाओं को देश में रहकर अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल करने का अवसर मिला है। निजी क्षेत्र की भागीदारी से बदल रहा अंतरिक्ष इकोसिस्टम वाराणसी…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि जब हम पितृपक्ष में तर्पण करते हैं, तो हमें केवल अपने पूर्वजों का ही स्मरण नहीं करना चाहिए। हमें उन बलिदानियों का भी स्मरण करना चाहिए, जिन्होंने हमारी रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए। जो राष्ट्र अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है, वह कभी नहीं गिरता। राष्ट्रीय चेतना न हो, तो विकास अधूरा उन्होंने कहा, “हमारे पास मिसाइल हों, लेकिन मन में मर्यादा न हो, तो शक्ति अधूरी है। हमारे पास एआई हो लेकिन राष्ट्रीय चेतना न हो, तो विकास अधूरा है। यही हमारी विशेषता है। यही भारत की शक्ति है। रक्षा…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने स्वतंत्रता सेनानी त्यागी इमैनुएल सेकरनार को जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के योद्धा त्यागी इमैनुएल सेकरनार की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर उपराष्ट्रपति का संदेश उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं त्यागी इमैनुएल के बलिदान तथा समाज में उनके योगदान का सम्मान करता हूं। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय गरिमा को बनाए रखने के लिए जिस साहस के साथ संघर्ष किया, वह सराहनीय है। कम उम्र में ही स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होने के बाद उन्होंने देश की आजादी के बाद जातिगत भेदभाव के खिलाफ अथक प्रयास किए और लोगों के अधिकारों…
छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को मिली दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी, CISF में बने DIG
रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर तैनात किया गया है। अब वे दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे। सुरक्षा प्रबंधन और पुलिस प्रशासन में अनुभव रखने वाले संतोष सिंह को यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है, जब दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन लाखों यात्री सफर करते हैं। मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा और यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखना इस पद…
भोपाल: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासत तेज हो गई है। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए उनके विरोध के तरीके पर सवाल उठाए हैं। मंत्री ने कहा कि संविधान की बात करने वालों को उसके नियमों और मर्यादाओं का भी पालन करना चाहिए। राकेश सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करना कानून का उल्लंघन है। उनके मुताबिक, संवैधानिक मूल्यों की बात करने…
