Author: Daily Pinch
Abhijit Dipke Protest Warning: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध अब नए चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP ने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार को आंदोलन को लेकर चेतावनी दी है।दीपके का कहना है कि सत्ता भले ही सरकार के पास हो, लेकिन सड़कों पर जनता की आवाज है और इसी माध्यम से लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को उठाया जाएगा। फ्रीडम पार्क में जुटने की तैयारी CJP की ओर से बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन आयोजित किया गया है।…
गोरखपुर में कुर्सी विवाद ने बढ़ाई सियासी हलचल, सपा के अंदरूनी टकराव से लेकर निषाद और क्षत्रिय राजनीति तक चर्चा तेज
उत्तर प्रदेश : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गोरखपुर की एक राजनीतिक घटना ने नई बहस को जन्म दे दिया है। समाजवादी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बैठने की जगह को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और थप्पड़ तक पहुंच गया। घटना में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी के साथ कथित तौर पर हाथापाई हुई। इसके बाद पार्टी ने अंशुमान सिंह को निष्कासित कर दिया और गोरखपुर की जिला तथा महानगर इकाइयों को भंग कर दिया। कुर्सी से शुरू हुआ विवाद कैसे पहुंचा पार्टी हाईकमान तक गोरखपुर प्रेस क्लब में सपा की प्रेस वार्ता के दौरान बैठने की…
Anaya Bangar Cricket to Golf: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। जेंडर ट्रांजिशन के बाद क्रिकेट से जुड़ी अपनी पहचान को लेकर सुर्खियों में रहने वाली अनाया अब एक नए खेल में हाथ आजमाती नजर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गोल्फ खेलते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ड्राइविंग रेंज पर शॉट लगाती दिखीं अनाया अनाया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़े खास पल फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में…
Shivraj Singh Chouhan Grandson Ahaan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। उनके बेटे कुणाल चौहान और बहू रिद्धि माता-पिता बन गए हैं। रिद्धि ने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम अहान रखा गया है। नन्हे मेहमान के घर आने से चौहान परिवार में जश्न का माहौल है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर पोते के जन्म की जानकारी दी। उन्होंने इस खुशी को परिवार के लिए ईश्वर का आशीर्वाद बताया। अस्पताल में दादा ने थामा पोता, गायत्री मंत्र से हुआ स्वागत साझा किए…
1994 में रिलीज हुई फिल्म क्रांतिवीर में नाना पाटेकर के कई संवाद बेहद लोकप्रिय हुए। फिल्म में उनका एक संवाद था, ‘आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने।’ उनके खास अंदाज ने इस लाइन को बेहद प्रभावशाली बना दिया। इसी फिल्म का एक और संवाद लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ, ‘कुत्ते की तरह जीने की आदत है सबको, इज्जत से जीना है तो खुद लड़ना सीखो।’ यह डायलॉग आज भी संघर्ष और आत्मसम्मान से जोड़कर देखा जाता है। ‘वेलकम’ में कॉमेडी ने जीता दिल 2007 की फिल्म वेलकम में नाना पाटेकर ने उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। सब्जी…
ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा क्यों बढ़ाई गई? घर से लेकर चुनाव आयोग तक कड़ा पहरा, जानिए पूरा मामला
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर राजनीतिक विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। दिल्ली से मुंबई और कई अन्य राज्यों तक उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच आगरा स्थित उनके आवास के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद अब उनकी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। ज्ञानेश कुमार के दिल्ली और आगरा समेत अन्य आवासों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति को देखते हुए लगातार सतर्कता बरत रही हैं। Z प्लस सुरक्षा के बावजूद बढ़ाई गई…
यूपी की 11 MLC सीटों से कांग्रेस ने बनाई दूरी, 2027 चुनाव पर फोकस; BJP और SP के बीच बढ़ी टक्कर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक अहम रणनीतिक फैसला लिया है। पार्टी ने विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव से खुद को अलग रखने का निर्णय किया है। लंबे समय से इन सीटों पर चुनावी तैयारी कर रही कांग्रेस अब अपने उम्मीदवार मैदान मे नहीं उतारेगी। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इस समय संगठन की पूरी ताकत 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी मे लगाना ज्यादा जरूरी है। कांग्रेस अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर देगी। संभावित उम्मीदवारों की तैयारी…
Bhopal News: भोपाल के बागसेवनिया इलाके से पांचवीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि साकेत नगर स्थित एडिक्सन क्लासेस मे होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने बच्चे को थप्पड़ मारे। घटना के बाद छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोचिंग से घर लौटा तो चेहरे पर थे निशान घटना 7 अक्टूबर की बताई जा रही है। छात्र मुदित देशमुख शाम करीब 5:30 बजे रोज की तरह वैन से कोचिंग गया था। रात करीब 8 बजे जब वह…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोप, कांस्टेबल बोला- घटना के बाद परिवार को लेकर डर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल अंकित कसाना ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पहले उनके साथ अभद्रता की गई, फिर मारपीट की गई। घायल कांस्टेबल का इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल मे चल रहा है। भीड़ के बीच घिरे कांस्टेबल ने बताई पूरी बात अंकित कसाना के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनकी तैनाती की गई थी। इसी दौरान करीब 40 से 50 लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। उनका आरोप है कि पहले…
पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को खराब मौसम के बीच आकाशीय बिजली की चपेट मे आ गई। घटना उस समय हुई, जब विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से यानी नोज को नुकसान पहुंचा। हालात बिगड़ने से पहले पायलट ने नियंत्रण बनाए रखा और विमान को सुरक्षित लखनऊ एयरपोर्ट पर उतार दिया। लखनऊ के पास हुआ हादसा इंडिगो की फ्लाइट 6E 925 ने पटना एयरपोर्ट से दोपहर करीब 3:10 बजे उड़ान भरी थी। विमान को शाम 4:20 बजे लखनऊ पहुंचना था। इसी दौरान लखनऊ के…
