Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

June 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»खान सर विवाद मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर पटना सिविल कोर्ट ने लगी रोक
देश

खान सर विवाद मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर पटना सिविल कोर्ट ने लगी रोक

Daily PinchBy Daily PinchJune 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

पटना। खान सर उर्फ फैजल खान को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। खान सर के खिलाफ पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले से जुड़े आरोपों के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले में राहत मिलने के बाद खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने बताया कि अदालत द्वारा अंतरिम संरक्षण दिए जाने के बाद फिलहाल पुलिस उनके मुवक्किल को गिरफ्तार नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मामले से जुड़ी केस डायरी तलब की है और उसके अध्ययन के बाद अग्रिम जमानत याचिका पर आगे सुनवाई की जाएगी। वकील के अनुसार, अदालत ने पुलिस को जांच से संबंधित दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया है। केस डायरी उपलब्ध होने के बाद ही अदालत अगली सुनवाई की तारीख तय करेगी और जमानत याचिका पर विस्तृत विचार करेगी।

फायरिंग की घटना से जुड़ा मामला

यह पूरा विवाद 2 जून की रात पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना से जुड़ा हुआ है। इस मामले में खान सर की ओर से एक अन्य कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद को मुख्य आरोपी बनाया गया था। दूसरी ओर, प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान की तरफ से जारी वीडियो और शिकायत के आधार पर खान सर के खिलाफ भी कदमकुआं थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में उन पर जानलेवा हमले और घटना को अंजाम दिलाने के आरोप लगाए गए हैं।

खान सर के संस्थान से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वे न्यायिक हिरासत में हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने फायरिंग से जुड़े तथ्यों की जानकारी दी है। वहीं, मामले के दूसरे पक्ष से जुड़े रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और केस डायरी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अदालत के आदेश के बाद खान सर को अस्थायी राहत मिल गई है, जबकि मामले की सुनवाई और जांच आगे भी जारी रहेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

June 19, 2026

Today Horoscope: आज धन, करियर और परिवार को लेकर क्या कहते हैं सितारे, जानें सभी 12 राशियों का हाल

June 19, 2026

छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, संजय अग्रवाल को सौंपी गई जिम्मेदारी

June 18, 2026

Latest News

प्रदेश

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

By Daily PinchJune 19, 2026
प्रदेश

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

By Daily PinchJune 19, 2026
एस्ट्रोलॉजी

Today Horoscope: आज धन, करियर और परिवार को लेकर क्या कहते हैं सितारे, जानें सभी 12 राशियों का हाल

By Daily PinchJune 19, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जेल में बंद आरोपी भी देगा NEET UG परीक्षा, हाईकोर्ट ने दी अनुमति

June 19, 2026

मुख्यमंत्री निवास में देर रात तक चली बैठक, 5 घंटे तक चल चर्चा

June 19, 2026

महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर 50 प्रतिशत की छूट, अकेले रायपुर में 1 हजार से अधिक पंजीयन

June 19, 2026
Most Popular

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202638

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202612

आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने की दिलाई शपथ

June 17, 202610
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.