मुंबई। Bigg Boss 20: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। शो के प्रीमियर से पहले मेकर्स एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स के प्रोमो जारी कर रहे हैं। इसी बीच सामने आए एक नए प्रोमो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में एक अभिनेत्री अपने रिश्ते और टूटे भरोसे को याद करते हुए भावुक होती नजर आ रही हैं। हालांकि उनका चेहरा ब्लर है, इसलिए कंटेस्टेंट की पहचान को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
प्रोमो में रिश्ते का दर्द बयां करती नजर आईं एक्ट्रेस
नए प्रोमो में एक महिला अभिनेत्री के तौर पर अपना परिचय देती दिखाई देती हैं। बातचीत के दौरान वह अपनी जिंदगी में मिले प्यार और उसके बाद हुए भावनात्मक अनुभवों का जिक्र करती हैं। वह अपने रिश्ते को याद करते हुए काफी इमोशनल हो जाती हैं और आंखों में आंसू नजर आते हैं। प्रोमो में वह प्यार और भरोसा टूटने से जुड़ी बातें करती सुनाई देती हैं। इसी वजह से दर्शकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर वीडियो में दिखाई गई अभिनेत्री कौन हैं।

