रायपुर । रायपुर के मित्तल अस्पताल में एक जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर उसकी बॉडी परिजनों को सौंप दी। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे तो मृत युवक के हाथ-पैर हिलने लगे। फिर घर वालों ने उसे पानी पिलाया और मेकाहारा में भर्ती किया, जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई के देवबलोदा निवासी रामअवतार रात्रे का (Mittal Hospital) में उपचार चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने रामअवतार को मृत बताते हुए शव सौंप दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।
बताया जा रहा है कि युवक को अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस में ले जा रहे थे, तभी उसके हाथ-पैर हिलने लगे। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें पानी पिलाया और उपचार के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना रायपुर के लोधी पारा चौक स्थित की है। पुरानी भिलाई के देवबलोदा निवासी रामअवतार रात्रे 3 जून को घर के बाथरूम में गिर गया था। गंभीर हालत में उसे मित्तल अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि युवक की पसली टूट गई है और उसकी हालत काफी गंभीर है। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए एंबुलेंस में रखकर अस्पताल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक मृत घोषित युवक के शरीर में हरकत शुरू हो गई। उसने हाथ-पैर हिलाने शुरू कर दिए। परिजनों ने तुरंत युवक को पानी पिलाया और बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर के मेकाहारा लाया। घटना के दौरान परिजनों ने पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड भी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

