Breast Cancer Awareness
अक्टूबर को हर साल Breast Cancer Awareness Month के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाओं के बीच Breast Cancer को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। लेकिन कई महिलाएं यह सवाल पूछती हैं — अगर गर्भावस्था के दौरान ब्रेस्ट कैंसर हो जाए, तो क्या यह बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है? एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के दौरान ब्रेस्ट कैंसर दुर्लभ होता है, लेकिन जब होता है तो इसका सही और समय पर इलाज बेहद जरूरी है। प्रेग्नेंसी में Breast Cancer कितना आम है? ऑन्कोलॉजिस्ट्स के अनुसार, लगभग 3000 गर्भवती महिलाओं में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना होती है। गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण स्तनों में सूजन या गांठ बनना आम बात है, लेकिन हर गांठ कैंसर नहीं होती। हालांकि, लक्षणों को नज़रअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है।
क्या Breast Cancer बच्चे को नुकसान पहुंचाता है?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि Breast Cancer सीधे तौर पर भ्रूण (baby) को नुकसान नहीं पहुंचाता, क्योंकि कैंसर कोशिकाएं प्लेसेंटा के माध्यम से बच्चे तक नहीं पहुंचतीं। लेकिन अगर इलाज में देरी होती है या कैंसर फैल जाता है, तो यह मां के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है, जिससे गर्भावस्था पर अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ सकता है।
इलाज संभव है लेकिन सावधानी के साथ
गर्भावस्था के दौरान ब्रेस्ट कैंसर का इलाज सावधानीपूर्वक और स्टेज के अनुसार किया जाता है।
-
पहली तिमाही (First Trimester) में कीमोथेरपी से बचा जाता है क्योंकि यह भ्रूण को नुकसान पहुंचा सकती है।
-
दूसरी और तीसरी तिमाही में कई सुरक्षित दवाओं का उपयोग किया जा सकता है।
-
सर्जरी (Surgery) प्रेग्नेंसी के दौरान सुरक्षित मानी जाती है, बशर्ते डॉक्टर की गाइडलाइन का पालन किया जाए।
डॉ. श्वेता गुप्ता, ऑन्कोलॉजिस्ट, बताती हैं अगर सही समय पर डायग्नोसिस हो जाए और उपचार विशेषज्ञों की देखरेख में किया जाए, तो मां और बच्चा दोनों सुरक्षित रह सकते हैं।”
डिलीवरी के बाद का इलाज
डिलीवरी के बाद कीमोथेरपी और रेडिएशन थैरेपी को शुरू किया जा सकता है।
स्तनपान (Breastfeeding) से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है क्योंकि कुछ दवाएं दूध के माध्यम से बच्चे को प्रभावित कर सकती हैं।
Read Also: अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2026 तक देश से नक्सलवाद का समूल नाश, 126 जिलों में फैले आतंक का अब अंत करीब
लक्षण जिन्हें न करें नज़रअंदाज
-
स्तन में कठोर गांठ या सूजन
-
निप्पल से डिस्चार्ज (खासकर खून जैसी तरलता)
-
त्वचा का सिकुड़ना या रंग बदलना
-
स्तन के आकार या बनावट में बदलाव