रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को यूपीएससी में सलेक्ट 2024 बैच के अधिकारियों को कैडर का आवंटन कर दिया। 2024 बैच में 147 आईपीएस अधिकारी हैं। सभी को कैडर प्रदान कर दिया गया है। सबसे अधिक आईपीएस उत्तरप्रदेश, एमपी और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को मिले हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ एक भी आईपीएस अधिकारी नहीं मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ को एक भी आईपीएस अधिकारी नहीं मिले हैं। इससे पहले हर बैच में दो-चार अफसर मिलते ही थे।

