Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026

राशिफल: ग्रहों के अनूठे संयोग से इन राशियों को होगा धन लाभ, जानें किसे मिलेगा फायदा

September 30, 2026

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»CG News: नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान, ‘विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं’
प्रदेश

CG News: नकटी विवाद पर हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष का बड़ा बयान, ‘विधायक कॉलोनी का कोई प्रस्ताव नहीं’

Daily PinchBy Daily PinchJuly 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित नकटी गांव में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चल रहे विवाद के बीच छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ किया कि नकटी क्षेत्र में विधायक कॉलोनी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उनका कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है, उसका हाउसिंग बोर्ड से कोई संबंध नहीं है और वह राजस्व विभाग की शासकीय भूमि है।

‘हाउसिंग बोर्ड की नहीं, राजस्व विभाग की जमीन’

मीडिया से बातचीत में अनुराग सिंह ने कहा कि विवादित भूमि हाउसिंग बोर्ड के अधीन नहीं आती। उनके मुताबिक यह राजस्व विभाग की सरकारी जमीन है, जिस पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें थीं। प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की है और इसका विधायक कॉलोनी से कोई संबंध नहीं है।

2022 से सामने आ रहा था अतिक्रमण का मामला

हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2022 में इस क्षेत्र की करीब तीन हेक्टेयर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया गया था। इसके बाद वर्ष 2023 और 2024 में भी अन्य हिस्सों में अवैध कब्जे होने की जानकारी सामने आई। उन्होंने दावा किया कि कुल मिलाकर लगभग 29 हजार वर्गफीट सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था।

हाईकोर्ट भी मान चुका है शासकीय भूमि

अनुराग सिंह ने कहा कि संबंधित भूमि को लेकर न्यायिक प्रक्रिया भी हो चुकी है और हाईकोर्ट इसे शासकीय भूमि मान चुका है। ऐसे में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कानून के अनुरूप की गई है।

‘विधायक कॉलोनी की बात भ्रामक’

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ राजनीतिक मंचों पर विधायक कॉलोनी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रस्ताव तैयार ही नहीं किया गया है। लोगों को तथ्यों के आधार पर जानकारी लेने की जरूरत है।

कांग्रेस पर लगाए राजनीतिक आरोप

प्रेसवार्ता के दौरान अनुराग सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना था कि जनभावनाओं को भड़काकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है।

बलौदाबाजार की घटना का भी किया जिक्र

हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विरोध प्रदर्शन हुए थे। उन्होंने दावा किया कि उस समय छेड़ीखेड़ी क्षेत्र से करीब 150 अतिक्रमणकारियों को हटाया गया था और बाद में 61 विधायकों को जमीन आवंटित की गई थी। साथ ही उन्होंने उस आंदोलन के दौरान एक किसान की मौत का भी उल्लेख करते हुए कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

विवाद पर बयानबाजी जारी

नकटी गांव की कार्रवाई को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जहां प्रशासन इसे सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की सामान्य कार्रवाई बता रहा है, वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। फिलहाल मामले पर राजनीतिक बयानबाजी थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

एस्ट्रोलॉजी

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

By Daily PinchSeptember 30, 2026
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: ग्रहों के अनूठे संयोग से इन राशियों को होगा धन लाभ, जानें किसे मिलेगा फायदा

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026

राशिफल: ग्रहों के अनूठे संयोग से इन राशियों को होगा धन लाभ, जानें किसे मिलेगा फायदा

September 30, 2026

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.