Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

September 30, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

September 30, 2026

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत अनेक इलाकों में बरसेंगे बादल
प्रदेश

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का असर तेज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत अनेक इलाकों में बरसेंगे बादल

Daily PinchBy Daily PinchJuly 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर अब छत्तीसगढ़ में साफ दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में भी झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मानसून सक्रिय, फिर भी सामान्य से कम हुई बारिश

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को बारिश हुई, लेकिन अब तक मानसूनी वर्षा सामान्य से लगभग 46 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर बारिश बड़े बचेली में दर्ज की गई। इसके अलावा ओरछा में 7 सेंटीमीटर तथा चांपा, कोंटा, कुटरू, भैरमगढ़, थानखमरिया और बारामकेला में 6-6 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मालखरौदा, कोहकामेटा, शिवरीनारायण, जांजगीर, बीजापुर, सारंगढ़, गंगालूर और सरिया में 5 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं गीदम, जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बलौदा, हसौद, कुआकोंडा और नया बाराद्वार सहित कई क्षेत्रों में 4 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के अनेक अन्य इलाकों में 1 से 3 सेंटीमीटर तक बारिश हुई।

कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा नारायणपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में रातभर हुई बारिश के बाद रविवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर रुक-रुककर बारिश होने के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने तथा मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

सर्पदंश घोटाले की आरोपी शिवकुमारी साहू को हाईकोर्ट से मिली जमानत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी अहम आधार

September 22, 2026

1 अक्टूबर से बदल जाएगा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का नियम, रजिस्ट्रेशन के लिए लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

September 18, 2026

PM Modi Subhashitam: कर्मठ और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति से कभी दूर नहीं होती समृद्धि, पीएम मोदी ने महाभारत के श्लोक से बताया सफलता का मंत्र

September 16, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
एस्ट्रोलॉजी

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

By Daily PinchSeptember 30, 2026
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: ग्रहों के अनूठे संयोग से इन राशियों को होगा धन लाभ, जानें किसे मिलेगा फायदा

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव और बाजार का रुख

September 30, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं, जानिए दिल्ली से भोपाल तक आपके शहर में कितना है रेट

September 30, 2026

आज का पंचांग: श्राद्ध के चौथे दिन ग्रहों की चाल में बदलाव, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.