Delhi Red Fort Blast Case: सुरक्षा एजेंसियों की जांच में लाल किला ब्लास्ट मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों की केस डायरी में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोटक बनाने में एसीटोन (जो नेल पॉलिश रिमूवर है) और पिसी हुई चीनी का इस्तेमाल किया गया था। फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक और इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर उमर मोहम्मद था, जिसकी मौत हो चुकी है। जांच से पता चला है कि डॉक्टर उमर मोहम्मद जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेंड आतंकी था। उसने देश में अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले की साजिश रची थी।
संसद तक पहुंच गया AI! अनुवादकों की जगह ले सकती है तकनीक

