“दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण संकट: AQI फिर पहुंचा खतरनाक स्तर पर, आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ेंगे”

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और हवा की गुणवत्ता एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। शहर के ज्यादातर इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी के बीच दर्ज किया गया है, जिसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार बेहद धीमी होने और तापमान लगातार गिरने की वजह से प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में भी स्थिति में राहत मिलने के आसार बहुत कम हैं, क्योंकि हवा के बहाव में सुधार के संकेत नहीं दिख रहे हैं। सुबह और शाम के समय स्मॉग की मोटी परत पूरे शहर को ढक लेती है, जिससे दृश्यता भी प्रभावित होती है।

इस जहरीली हवा का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ रहा है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और अगर निकलें तो N95 मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। प्रदूषण के इस बढ़ते असर को देखते हुए दिल्ली सरकार और पर्यावरण विभाग अलर्ट मोड पर आ गए हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव बढ़ा दिया गया है, एंटी-स्मॉग गन्स को सक्रिय कर दिया गया है और निर्माण गतिविधियों पर सख्त निगरानी की जा रही है। इसके बावजूद विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड जैसे-जैसे बढ़ेगी, स्मॉग की परत और घनी होगी और हालात और खराब हो सकते हैं।

बिहार चुनाव जीत पर छत्तीसगढ़ में जश्न: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का भोजपुरी गानों पर डांस वायरल

प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे वाहन का कम उपयोग करें, कारपूलिंग अपनाएं और अनावश्यक रूप से पटाखों तथा कचरा जलाने से बचें। दिल्ली की आबोहवा में हर दिन बढ़ रही जहरीलीपन की मात्रा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है और फिलहाल राजधानी में स्वच्छ हवा की उम्मीदें कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं।

Leave a Comment