CG NEWS: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर प्रेसवार्ता

रायपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर प्रेसवार्ता में कई अहम जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि पूर्व में आयकर कानून में हुए बदलाव और 22 सितंबर से लागू जीएसटी में बदलाव स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े टैक्स रिफॉर्म के हिस्से हैं। इन सुधारों का केंद्र बिंदु गरीब, किसान और महिला वर्ग है। उन्होंने कहा कि इन निर्णयों से आम जनता के जीवन में कई बड़े परिवर्तन आए हैं।

PM मोदी ने ‘धन धान्य योजना’ की शुरुआत की, CM विष्णुदेव साय बोले– कम उत्पादन वाले क्षेत्रों में किसानों को मिलेगा विशेष लाभ

कोरोनावायरस महामारी के दौरान भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखा, स्वयं का वैक्सीन तैयार किया और देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में उपलब्ध कराया। इसके अलावा, दुनिया के 150 देशों को भारत ने वैक्सीन उपलब्ध करवाई, जिससे देश की वैश्विक छवि मजबूत हुई।

CG CRIME: गार्ड की ड्यूटी के दौरान हत्या, शराब के विवाद में हुआ हमला

अरुण साव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र के तहत यह अभियान हर घर स्वदेशी और घर-घर स्वदेशी अभियान के रूप में चल रहा है। नवरात्रि के दौरान बाजारों में रौनक देखने को मिली और आम लोगों को इसका लाभ सीधे मिला, जिससे उनकी बचत बढ़ी। कर सुधार की नीतियों के माध्यम से देश की 140 करोड़ जनता को लाभ हुआ और भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ने वैश्विक स्तर पर स्वीकृति प्राप्त की है और यह कदम देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Leave a Comment