रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सीएम विष्णु देव साय को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजनाके तहत राज्य में हुई उपलब्धि की जानकारी दी है। पत्र में उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षों से मैं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के भार साधक मंत्री के रूप में कार्यरत हूं।
इस अवधि में सभी के सहयोग से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्य में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई है। विगत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए राशि का आबंटन नहीं किया था। जिससे लाखों गरीब पक्के आवास से वंचित रह गए थे।
उन्होंने पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव के त्यागपत्र का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय गरीबों के आवास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई जा सकी थी। तब मोर आवास-मोर अधिकार” एक जन आंदोलन बना था। गांव से राजधानी रायपुर तक जन सैलाब उमड़ा था। इस आंधी में पूर्ववर्ती सरकार उखड़ गई थी।



