UPI ने डिजिटल भुगतान को जितना आसान बनाया है, उतनी ही तेजी से लोगों के खर्च भी बढ़ गए हैं। कई बार बिना सोचे-समझे छोटे-छोटे पेमेंट करते-करते महीने के अंत में कुल खर्च देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। खासकर PhonePe, Google Pay और Paytm जैसे ऐप यूजर्स के लिए यह बड़ी समस्या बन चुकी है।
इसीलिए विशेषज्ञों ने ऐसे 4 आसान उपाय बताए हैं, जिनसे UPI खर्च पर कंट्रोल किया जा सकता है और महीने का बजट बिगड़ने से बचाया जा सकता है।
1. पेमेंट लिमिट सेट करें (Daily/Weekly Limit)
PhonePe, GPay और Paytm में यूजर्स मैनुअल स्पेंडिंग लिमिट सेट कर सकते हैं।
-
इससे ऐप अपने आप पेमेंट रोक देगा
-
अनावश्यक ट्रांजैक्शन कम होंगे
-
बचत बढ़ेगी
यह फीचर बच्चों या परिवार के सदस्यों के लिए भी काफी उपयोगी है।
पुराना PAN कार्ड था फिर क्यों आया PAN 2.0? जानें नए सिक्योरिटी फीचर्स और आसान अप्लाई प्रोसेस
2. UPI से ऑटो-डिडक्शन बंद करें
कई फूड ऐप्स, सब्सक्रिप्शन और सर्विसेज में UPI AutoPay चालू रहता है, जिससे हर महीने पैसे अपने आप कट जाते हैं।
-
सेटिंग में जाकर AutoPay बंद करें
-
हर पेमेंट पर मैनुअल कन्फर्मेशन रखें
इससे बेकार की सब्सक्रिप्शन पर होने वाला खर्च खत्म हो जाएगा।
3. हर हफ्ते एक्सपेंस रिपोर्ट चेक करें
UPI ऐप्स आपको साप्ताहिक और मासिक खर्च रिपोर्ट देते हैं।
-
PhonePe में ’Transaction History’
-
Paytm में ’Passbook’
-
GPay में ’Insights’
रिपोर्ट देखने से पता चलता है कि कहां सबसे ज्यादा पैसा खर्च हो रहा है और किस चीज को कम करना चाहिए।
4. मुख्य बैंक अकाउंट को UPI से लिंक न करें
यह सबसे प्रभावी तरीका है।
-
अपनी सैलरी या मुख्य सेविंग अकाउंट को UPI से लिंक न करें
-
इसके बजाय एक सेकंडरी बैंक अकाउंट जोड़ें
-
उसमें सिर्फ उतना ही पैसा रखें, जितना खर्च जरूरी है
इससे ओवरस्पेंडिंग की समस्या तुरंत कम हो जाएगी।