पश्चिम बंगाल। उत्तरी 24 परगना ज़िले में एक पुलिस थाने के बाहर गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय को विरोध का सामना करना पड़ा।प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘चोर-चोर’ कहकर पुकारा और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके।
78 वर्षीय सांसद सौगत रॉय निमता और उत्तरी दमदम के कई हिस्सों में TMC पार्षदों पर हुए कथित हमले के मामले में एक ज्ञापन सौंपने के लिए निमता पुलिस थाने गए थे. जब दमदम के सांसद वहां से निकल रहे थे तो लोगों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।
आरोप है कि उनकी कार पर अंडे भी फेंके गए. हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए स्टेशन के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया।

