रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज अंतर्गत चारमार गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मालगाड़ी की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, हाथी रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वन अमला हाथी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। वहीं, घटना के बाद वन्यजीव सुरक्षा और रेलवे ट्रैक पर हाथियों की आवाजाही को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल वन विभाग और रेलवे प्रशासन मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं।

