Raipur News : माना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की मौत से मचा हड़कंप

रायपुर : बड़ी खबर माना एयरपोर्ट से निकलकर सामने आई है, जहां इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, बताया जा रहा है कि एक यात्री की मौत हो गई है, जानकारी के मुताबिक यात्री बल्ड कैंसर से ग्रसित था। वे वर्धमान प.बंगाल से मुंबई के लिए निकला हुआ था।

Aaj Ka Rashifal 10 October 2025: करवा चौथ पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, मिलेगा सुख और सफलता का आशीर्वाद; पढ़ें दैनिक राशिफल

विमान में सफर के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। तभी पायलट ने यात्री की नाजुक हालत को देखते हुए माना एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला लिया।

जनसंपर्क अधिकारी संघ का विरोध: विभागीय अधिकारी से अभद्रता और तोड़फोड़ की घटना की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

आधिकारिक बयान

इंडिगो की दुर्गापुर मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, प्लेन में युवक के बेहोश होने पर पायलट ने तुरंत रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराया, माना सिविल अस्पताल ले जाने पर यात्री को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यात्री का नाम वर्धमान प.बंगाल निवासी गौतम बावरी उम्र 24-25 साल बताया जा रहा है, मृतक बल्ड कैंसर का पेशेंट था, टाटा मेमोरियल में कैंसर की ईलाज होनी थी।

Leave a Comment