Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

आज का पंचांग अलर्ट: गुरुवार को किस दिशा में न करें सफ़र? जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय!

July 23, 2026

Rashifal: गुरुवार को मिथुन राशि वालों की किस्मत में बड़ा मोड़! रिश्तों में सुधार, लेकिन जेब पर रखें नजर

July 23, 2026

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»ESIC Health Projects: देशभर में 7 नई ईएसआई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन आज, 53 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
देश

ESIC Health Projects: देशभर में 7 नई ईएसआई स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन आज, 53 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Daily PinchBy Daily PinchJuly 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को तेलंगाना के सनतनगर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल से देशभर की सात नई ईएसआई स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं के शुरू होने से विभिन्न राज्यों के करीब 53 लाख लाभार्थियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सनतनगर में नए ओपीडी ब्लॉक का होगा उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मांडविया सनतनगर स्थित ईएसआईसी अस्पताल के नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का प्रत्यक्ष उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही छह अन्य स्वास्थ्य परियोजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ भी किया जाएगा।

इन राज्यों को मिलेगी नई स्वास्थ्य सुविधाएं

वर्चुअल उद्घाटन के तहत असम के बेल्टोला में 200 बिस्तरों वाले उन्नत ईएसआईसी अस्पताल, तमिलनाडु के श्रीपेरुम्बुदुर में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल, आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम स्थित ईएसआईसी अस्पताल, गुजरात के सुरेंद्रनगर में ईएसआई औषधालय एवं शाखा कार्यालय, राजस्थान के कोटा के उद्योग नगर में ईएसआई औषधालय एवं शाखा कार्यालय तथा भवानी मंडी में नए ईएसआई औषधालय का शुभारंभ किया जाएगा।

668 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुई परियोजनाएं

इन सभी स्वास्थ्य परियोजनाओं के निर्माण पर करीब 668 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य कर्मचारी राज्य बीमा योजना से जुड़े श्रमिकों और उनके परिवारों को आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

निर्माण श्रमिकों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे भी मौजूद रहेंगी। इस अवसर पर डॉ. मांडविया सनतनगर ईएसआईसी अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित करेंगे और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका की सराहना करेंगे।

लाभार्थियों को वितरित की जाएगी सहायता राशि

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ईएसआई योजना के पात्र लाभार्थियों को नकद सहायता भी वितरित करेंगे। सरकार का कहना है कि नई स्वास्थ्य परियोजनाओं से देशभर में ईएसआई सेवाओं का दायरा और गुणवत्ता दोनों मजबूत होंगे, जिससे लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

आज का पंचांग अलर्ट: गुरुवार को किस दिशा में न करें सफ़र? जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय!

July 23, 2026

Rashifal: गुरुवार को मिथुन राशि वालों की किस्मत में बड़ा मोड़! रिश्तों में सुधार, लेकिन जेब पर रखें नजर

July 23, 2026

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026

Latest News

देश

आज का पंचांग अलर्ट: गुरुवार को किस दिशा में न करें सफ़र? जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय!

By Daily PinchJuly 23, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Rashifal: गुरुवार को मिथुन राशि वालों की किस्मत में बड़ा मोड़! रिश्तों में सुधार, लेकिन जेब पर रखें नजर

By Daily PinchJuly 23, 2026
Uncategorized

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

By Daily PinchJuly 22, 2026
देश

जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत की खबर निकली फर्जी…दिल्ली पुलिस ने किया खंडन

By Daily PinchJuly 22, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

आज का पंचांग अलर्ट: गुरुवार को किस दिशा में न करें सफ़र? जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय!

July 23, 2026

Rashifal: गुरुवार को मिथुन राशि वालों की किस्मत में बड़ा मोड़! रिश्तों में सुधार, लेकिन जेब पर रखें नजर

July 23, 2026

युवाओं के प्रदर्शन पर बोले राजनाथ सिंह, विपक्ष पर लगाया राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप

July 22, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.