छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60वें अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंच रहे हैं, जहां 28 से 30 नवंबर तक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में यह तीन दिवसीय बैठक आयोजित होगी। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देशभर में पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियों की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ की अवधारणा के तहत ‘सुरक्षित भारत’ का रोडमैप तैयार करना है।
सम्मेलन में नक्सलवाद, आतंकवाद-निरोध, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, फॉरेंसिक विज्ञान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी इस दौरान विशिष्ट सेवाओं के लिए अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। यह मंच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा विशेषज्ञों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुली चर्चा करने का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, जिससे नई रणनीतियों और बेहतर प्रथाओं को साझा किया जा सके।
सोशल मीडिया रेगुलेशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: सरकार को मिला मजबूत आधार, जानें क्या बदलेगा
इस विशेष सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह राज्य मंत्री, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डीजीपी तथा केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, अमित शाह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और इस दौरान नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लिए मार्च 2026 तक की अंतिम रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। यह बैठक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आगे की कार्रवाई के लिए निर्णायक साबित हो सकती है।