कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में वित्त वर्ष 2026 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं और आम जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। बजट का मुख्य फोकस महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास पर रहा।
महिलाओं के लिए बड़ी सौगात
राज्य सरकार ने अन्नपूर्णा भंडार योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा पूरी तरह मुफ्त करने की घोषणा की गई है। इसके लिए विशेष ‘पिंक कार्ड’ जारी किए जाएंगे, जिससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।
पाकिस्तान ने वाराणसी की ‘गंज शहीदा मस्जिद’ पर किया कमेंट, भारत का पलटवार, बोला- अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न करने वाले हमें मत सिखाओ
DA बढ़कर 38%
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। पहले 18 प्रतिशत DA मिल रहा था, जो अब बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। इसके अलावा विधायकों का विकास निधि 70 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।
राज्य में 1 लाख नई नियुक्तियों का ऐलान किया गया है, जिनमें 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। सरकार ने 50 हजार शिक्षकों और 20 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती का भी प्रस्ताव रखा है।

