Gold Price Today : देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: डॉलर की कमज़ोरी और अच्छी स्पॉट डिमांड के बीच शुक्रवार, 5 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के रेट में गिरावट आई। हालांकि एमसीएक्स चांदी में थोड़ी तेजी देखने को मिली। वहीं घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत में कमजोरी रही।