Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

होशियारपुर में अकाली दल के वरिष्ठ नेता वरिंदर सिंह बाजवा का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

September 13, 2026

पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी और किसान, स्पीकर के घर का घेराव कर उठाई बड़ी मांगें

September 13, 2026

शराब कांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपियों समेत तीन लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द, दो शराब दुकानों पर भी गिरी गाज

September 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»रथयात्रा के लिए गोंदिया–पुरी स्पेशल ट्रेन, दुर्ग और रायपुर से मिलेगा सीधा सफर
प्रदेश

रथयात्रा के लिए गोंदिया–पुरी स्पेशल ट्रेन, दुर्ग और रायपुर से मिलेगा सीधा सफर

Daily PinchBy Daily PinchJune 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर। रथयात्रा के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया–पुरी–गोंदिया के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 08801/08802 रथयात्रा स्पेशल का संचालन चार-चार फेरों के लिए किया जाएगा। इस विशेष ट्रेन के संचालन से छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के हजारों श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल होने के लिए सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08801 गोंदिया–पुरी रथयात्रा स्पेशल का संचालन 2, 9, 16 और 29 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन गोंदिया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग (3:58 बजे), रायपुर (5:10 बजे), महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड होते हुए अगले दिन सुबह 10:00 बजे पुरी पहुंचेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 08802 पुरी–गोंदिया रथयात्रा स्पेशल का संचालन 3, 10, 17 और 30 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन पुरी से दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, तालचेर रोड, अंगुल, संबलपुर, बरगढ़ रोड, बलांगीर, टिटलागढ़, कांटाबांजी, खरियार रोड, महासमुंद, रायपुर (सुबह 3:10 बजे), दुर्ग (सुबह 4:28 बजे), राजनांदगांव और डोंगरगढ़ होते हुए सुबह 7:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, संबलपुर, अंगुल, तालचेर रोड, ढेंकानाल, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहरेगी।

रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 20 आईसीएफ कोच लगाए हैं। इनमें 2 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच, 10 शयनयान (स्लीपर), 3 तृतीय एसी (3AC) और 2 द्वितीय एसी (2AC) कोच शामिल हैं।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि रथयात्रा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए वे अपनी यात्रा पहले से नियोजित करें और केवल अधिकृत माध्यमों से आरक्षण कराकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानिए अगले दो दिन कैसा रहेगा हाल

September 13, 2026

Petrol Diesel Price: गाड़ी में ईंधन भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितना बदला बजट का हिसाब

September 13, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

होशियारपुर में अकाली दल के वरिष्ठ नेता वरिंदर सिंह बाजवा का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी और किसान, स्पीकर के घर का घेराव कर उठाई बड़ी मांगें

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

शराब कांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपियों समेत तीन लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द, दो शराब दुकानों पर भी गिरी गाज

By Daily PinchSeptember 13, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

Indore News: 26 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का बड़ा एक्शन, 13 करोड़ की 18 संपत्तियां अटैच, जानिए पूरा मामला

By Daily PinchSeptember 13, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

होशियारपुर में अकाली दल के वरिष्ठ नेता वरिंदर सिंह बाजवा का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

September 13, 2026

पंजाब में AAP सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी और किसान, स्पीकर के घर का घेराव कर उठाई बड़ी मांगें

September 13, 2026

शराब कांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपियों समेत तीन लोगों के हथियार लाइसेंस रद्द, दो शराब दुकानों पर भी गिरी गाज

September 13, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.