घर पर मटर उगाना हुआ आसान
बाजार में बढ़ती सब्जियों की कीमतों के बीच अब मटर महंगा मिलना आम बात हो गई है। लेकिन अगर आप चाहें तो इसे खुद अपने घर की छत या बालकनी में उगा सकते हैं। बागवानी विशेषज्ञ शिरीष शर्मा ने बताया है कि मटर की खेती घर पर बेहद आसान है और मात्र 60 दिनों में ढेरों हरी फलियां तोड़ी जा सकती हैं।
हड्डियां कमजोर या जोड़ों में दर्द? पानी में उबालकर पिएं ये 3 चीजें, डॉक्टर ने बताया असरदार उपाय
शिरीष शर्मा का बताया आसान तरीका
शिरीष शर्मा के अनुसार, मटर उगाने के लिए मिट्टी में गोबर की खाद या कंपोस्ट मिलाना जरूरी है। 12 इंच गहराई वाले गमले में मटर के बीज 2-3 इंच की दूरी पर बोएं। इसके बाद रोज हल्का पानी दें और पौधों को पर्याप्त धूप मिलनी चाहिए। ठंडे मौसम में मटर की ग्रोथ तेजी से होती है, इसलिए नवंबर से जनवरी तक का समय इसके लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
60 दिन में तैयार होगी भरपूर फसल
मटर के पौधे 20-25 दिन में फूल देना शुरू कर देते हैं और करीब 60 दिन में तोड़ने लायक फलियां तैयार हो जाती हैं। शिरीष शर्मा का कहना है कि अगर पौधों को समय पर पानी और जैविक खाद दी जाए, तो घर की छत से ही आप बाजार जैसी ताजी और हरी मटर की फसल प्राप्त कर सकते हैं।