Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»ट्रेंडिंग न्यूज़»हर घर तिरंगा अभियान: जेपी नड्डा ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, राम मोहन नायडू ने लिया तिरंगा रैली में हिस्सा
ट्रेंडिंग न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान: जेपी नड्डा ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, राम मोहन नायडू ने लिया तिरंगा रैली में हिस्सा

Daily PinchBy Daily PinchAugust 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा संकल्प ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण का है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और एकता बेहद जरूरी है।

जेपी नड्डा ने कहा, “हम सब जानते हैं कि भाजपा की ओर से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत देश के हर शहर और गांव में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं, जिनमें लोग देशभक्ति के गानों के साथ अपने आप को समावेश कर रहे हैं। सब जानते हैं कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में यह आह्वान किया था कि यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “आज हर घर पर तिरंगा फहराया जाता है। आज मुझे भी अपने निवास पर परिवार के साथ तिरंगा फहराने का सौभाग्य मिला। मेरे साथ ही देश के करोड़ों लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस जनआंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होकर भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं।”

नड्डा ने यह भी कहा कि आज हमारा संकल्प ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण का है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और एकता बेहद जरूरी है। इसलिए मैं भी इस तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान के जनआंदोलन में स्वयं को सहभागी मानता हूं और देशवासियों को इसकी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आइए, हर घर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ‘विकसित व आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का संकल्प लें।

वहीं, दिल्ली में गुरुवार को नागर विमानन मंत्रालय ने ‘हर घर तिरंगा’ पहल के तहत तिरंगा रैली निकाली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने राजीव गांधी भवन से इस रैली को झंडी दिखाई और इसका नेतृत्व किया।

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, “पिछले 12 सालों में हमारे देश ने जिस तरह से विकास किया है और हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री के विजन से आगे बढ़ा है, उसी तरह हमने अपने मंत्रालय में भी कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। आज एक आम नागरिक भी गर्व के साथ हवाई यात्रा कर सकता है। हम इस सेक्टर को अधिक मजबूत बनाएंगे और इसे आगे ले जाएंगे। हम ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

राम मोहन नायडू ने कहा, “आजादी की लड़ाई के दौरान हमारे पूर्वजों के संघर्ष का सम्मान करना और उससे प्रेरणा लेना हमारी जिम्मेदारी है। हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री ने राष्ट्रगीत के बारे में भी एक अच्छा फैसला लिया था और संसद ने इसे उचित सम्मान दिलाने के लिए एक कानून पास किया था। सभी ने इसे स्वीकार किया है और कश्मीर से कन्याकुमारी तक के लोग राष्ट्रगीत से जुड़े हुए हैं। यह हमारे लिए बहुत अच्छी बात है।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.