Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

November 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

November 3, 2026

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: मंगलवार को छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, कुंभ राशि वाले इन मामलों में रहें सावधान, धन खर्च होने के भी संकेत
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: मंगलवार को छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी, कुंभ राशि वाले इन मामलों में रहें सावधान, धन खर्च होने के भी संकेत

Daily PinchBy Daily PinchAugust 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. आप दिनभर रोमांटिक बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ ताल-मेल अच्छा रहेगा. मौज-मस्ती और मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे. व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों की भी अधिकारी प्रशंसा करेंगे.

वृषभ- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होने के चलते आप अपने काम निर्धारित रूप से पूरा कर सकेंगे. बीमार व्यक्ति आज स्वास्थ्य में सुधार का अनुभव करेंगे. ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. रुके हुए काम आज पूरे होंगे. प्रेम जीवन में आपको अपने प्रिय की बातों को भी सम्मान देना होगा. विद्यार्थियों के लिए समय अभी लाभ का बना हुआ है.

मिथुन- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है. आज कार्यस्थल पर अधूरे काम पूरे करें. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है. जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. चर्चा, वाद-विवाद के दौरान मानहानि न हो. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा. शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण उत्साह में कमी आएगी. विद्यार्थियों के लिए सामान्य रूप से समय अच्छा है.

कर्क- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज कोई अनजाना भय आपको लगा रहेगा. सीने में दर्द हो सकता है. परिवार में लोगों के बीच मतभेद हो सकता है. किसी बात को लेकर आपका दिल दु:ख सकता है, हालांकि दोपहर के बाद स्थिति में अचानक परिवर्तन होगा. आप परिवार के साथ घर की साज-सजावट पर ध्यान देंगे. आज कोई मेहमान भी आपके घर आ सकता है. आप परिवार के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा.

सिंह- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज तन और मन से स्वस्थ और खुश रहेंगे. पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. निर्धारित काम समय पर पूरे होंगे. छोटी यात्रा होगी. भाग्यवृद्धि का अवसर मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. प्रिय व्यक्ति की निकटता से खुशी होगी. प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी. आर्थिक लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी है.

कन्या- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. किसी बात को लेकर मन उलझन में रहेगा. नकारात्मक विचारों से मानसिक अस्वस्थता रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव हो सकता है. अनावश्यक खर्च होगा. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. बौद्धिक चर्चा के दौरान विवाद से बचें. किसी यात्रा की संभावना है. आयात-निर्यात के काम में सफलता मिलेगी. दोपहर बाद का समय आपके लिए अच्छा है. इस दौरान आपका ध्यान केवल आपके काम पर होगा.

तुला- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज आपकी रचनात्मक शक्तियां प्रकट होंगी. रचनात्मक कामों में आपकी रुचि रहेगी. वैचारिक दृढ़ता से आपके काम सफल बनेंगे. किसी नए आभूषण, वस्त्र, मौज-शौक के साधन तथा मनोरंजन के पीछे आज पैसे खर्च करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का साथ आपको रोमांचित करेगा. इस दौरान मन से आप प्रसन्न रहेंगे. व्यापारियों को भी कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है.

वृश्चिक- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन में खर्च होगा. थकान रहने से मन किसी काम में नहीं लगेगा. मन में किसी बात की चिंता रहेगी. वाहन संभालकर चलाएं. परिजनों और सगे-संबंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन होगी. कोर्ट-कचहरी के कामों में सावधानी रखें. संयमित व्यवहार से अनर्थ से बचें. आज आपको धैर्य के साथ आज का दिन गुजारना चाहिए.

धनु- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आर्थिक लाभ और प्रतिष्ठा मिलने से सुख और संतोष की भावना का अनुभव करेंगे. आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ होगा. मनपसंद व्यक्ति के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे. मित्रों के साथ रमणीय स्थलों पर जाने का मौका मिल सकता है. अविवाहितों के रिश्ते की बात कहीं चल सकती है. पत्नी तथा पुत्र से लाभ होने की संभावना है.

मकर- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. व्यापार में लाभ होने के संकेत हैं. वसूली, यात्रा, आय आदि के लिए दिन शुभ है. सरकारी काम में सफलता मिलेगी. नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. पदोन्नति के योग हैं. पिता से लाभ होगा. संतान की पढ़ाई के संबंध में संतोष की भावना का अनुभव होगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आज परिवार के सदस्यों के साथ कोई पुराना मतभेद दूर होने से मन हल्का महसूस कर सकता है. आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन निवेश संबंधी योजना नहीं बनाएं.

कुंभ- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. विरोधियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह दी जाती है. शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी. नौकरी में उच्च अधिकारी के साथ काम करते समय संभलकर रहें. विवाद से बचने के लिए ज्यादातर समय मौन रहें. व्यापार में विरोधी आपसे आगे निकल सकते हैं. आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च हो सकता है. संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी. विदेश में बसे दोस्तों या रिश्तेदारों से बात करने का मौका मिलेगा.

मीन- 18 अगस्त, 2026 मंगलवार को तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है. शरीर और मन में थकान और अस्वस्थता का अनुभव होगा. पेट में तकलीफ तथा सर्दी, दमा और खांसी की संभावना रहेगी. आज स्वास्थ्य खराब होने के चलते आपका मन काम में नहीं लगेगा. ईश्वर भक्ति और अच्छे विचारों से आप मानसिक राहत का अनुभव करेंगे. परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. जीवनसाथी की मदद से आपकी परेशानी दूर हो सकेगी.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

November 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

November 3, 2026

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

November 3, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

By Daily PinchNovember 3, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

पुणे बनेगा अर्बन मोबिलिटी का मॉडल शहर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

By Daily PinchNovember 3, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

राजनाथ सिंह ने जैसलमेर में रक्षा पैनल की बैठक में दिया जोर, कहा- ‘आधुनिक युद्ध के लिए आधुनिक सेना जरूरी’

November 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस : प्रकृति और विकास के बीच संतुलन की वैश्विक पहल

November 3, 2026

पीएम मोदी ने किया पुणे मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन, कहा- ’12 वर्षों में मेट्रो ट्रांसपोर्ट का हुआ कायाकल्प’

November 3, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

विश्व पोलियो दिवस : टीकाकरण, जनभागीदारी और पोलियो-मुक्त दुनिया का संकल्प

October 24, 2026601

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.