Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: शुक्रवार कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, मतभेद दूर होंगे
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: शुक्रवार कुंभ राशि के लिए लाभदायक दिन, मतभेद दूर होंगे

Daily PinchBy Daily PinchSeptember 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. किसी सामाजिक काम में शामिल हो सकते हैं. मित्रों तथा स्नेहियों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा. मित्रों पर धन खर्च होगा और लाभ भी होगा. आप बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा. बिजनेस में अच्छे लाभ की उम्मीद है. घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा. संतान से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आय के नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक लाभ की संभावना है. निवेश की योजना बनाएंगे.

वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए फलदायी है. विशेषकर बिजनेस वालों के लिए. कम मेहनत में ज्यादा लाभ मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष रहेगा. मित्रों से मुलाकात आनंद देगी. अपने प्रिय पात्र के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. आज आप रोमांटिक होंगे. आर्थिक मोर्चे पर दिन बेहतर है. निवेश की योजना बनेगी. स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगी. मौसमी बीमारी होने की आशंका रहेगी.

मिथुन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. थकान और आलस्य से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा. पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं. नौकरी या व्यापार में विपरीत परिस्थितियां रहेंगी. अधिकारी आपके काम से नाराज रह सकते हैं. खर्च अधिक होगा. महत्वपूर्ण काम के लिए आज कोई निर्णय ना लें. हो सके तो आज केवल अपने काम से काम रखें.

कर्क- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. क्रोध और नकारात्मक विचारों से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा. खुद पर संयम रखें. खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है. परिवार में वाद-विवाद होगा. आर्थिक तंगी हो सकती है. नए संबंध बनेंगे. नए काम की शुरुआत आज ना करें. कार्यस्थल पर दूसरों से ज्यादा बातचीत करने से बचें. दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन होगा.

सिंह- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज आप मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में व्यस्त रहेंगे. आपका व्यवहार उदासीन रहेगा. जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. नए लोगों से मुलाकात आनंददायक नहीं रहेगी. व्यापारियों को पार्टनरों संग धैर्य से काम लेना पड़ेगा. किसी सामाजिक काम में व्यस्त रह सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

कन्या- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमारी में राहत महसूस होगी. घर में सुख और शांति रहने से प्रसन्नता होगी. आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी. आपके लिए समय लाभ का बना है. आज दोस्तों के साथ बाहर जाने या शॉपिंग करने का कार्यक्रम बन सकता है.

तुला- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उपयोग करेंगे. संतान की प्रगति होगी. प्रिय व्यक्ति से मुलाकात रोमांचक रहेगी. तन और मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होगा. अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा. आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा में व्यस्त रह सकते हैं. समय पर काम पूरा नहीं होने से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. बाहर जाने और खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

वृश्चिक- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करें. किसी बात पर मन चिंताग्रस्त रहेगा. परिवार में किसी से वाद-विवाद हो सकता है. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद दु:खी करेगा. स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी. धन हानि एवं यश हानि हो सकती है. तालाब या नदी किनारे जाने से बचें. सरकारी काम में लापरवाही ना करें. वाहन और जमीन आदि के काम सावधानी से करें.

धनु- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है. मित्रों और सगे- संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी. हाथ में लिए हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. यात्रा हो सकती है. धन लाभ का योग है. छोटे भाई-बहनों से मेल-जोल रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे. लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे.

मकर- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. वाणी पर संयम रखेंगे तो अनर्थ से बचेंगे. परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कम सफलता मिलेगी. नकारात्मक विचारों पर काबू रखें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आंख में तकलीफ होने की आशंका है. अनचाही जगह पर धन खर्च हो सकता है. व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य है. आज किसी भी जगह निवेश करने की कोई योजना नहीं बनाएं. मित्रों पर अनावश्यक खर्च होगा.

कुंभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक रूप से दिन लाभदायी दिन है. कुटुंबजनों एवं मित्रों के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं. आध्यात्मिकता में आपकी रुचि रहेगी. मित्रों एवं स्वजनों से उपहार मिलने की संभावना है. दांपत्यजीवन सुखमय होगा. पुराना मतभेद दूर होने से मन को खुशी मिलेगी. मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें. व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है.

मीन- चंद्रमा राशि बदलकर आज 25 सितंबर, 2026 शुक्रवार को कुंभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. लोभ या लालच में ना फंसें. आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें. किसी की बातों में आकर पूंजी निवेश करने से बचें. शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले आज लापरवाही ना करें. एकाग्रता भी कम रहेगी. धार्मिक काम के पीछे धन खर्च होगा. परिजनों से मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी. बाहर खाने-पीने में सावधानी बरतें. हो सके तो आज आराम करें.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.