Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: शनिवार को धनु राशि स्वास्थ्य का रखें ख्याल, पिता से होगा लाभ
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: शनिवार को धनु राशि स्वास्थ्य का रखें ख्याल, पिता से होगा लाभ

Daily PinchBy Daily PinchAugust 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी प्रसन्न रहेंगे. अपनी रचनात्मकता से कुछ नया कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आज आपका मन साहित्य और कला में लगेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा. दैनिक कामों में कुछ अवरोध आएगा. व्यापार और नौकरी में बातचीत करते समय ध्यान रखें, हालांकि अधिक परिश्रम का फल कम मिलेगा.

वृषभ- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. पानी वाली जगहों से दूर रहें. जमीन और संपत्ति के कागजात पर ध्यान से हस्ताक्षर करें. दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ बने रहेंगे. मन में उठती कल्पना की लहरें कुछ नया अनुभव करवाएगी.

मिथुन- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज का दिन सुख और शांतिपूर्वक गुजरेगा. भाइयों के साथ मेल-जोल से आपको लाभ होगा. मित्रों और स्वजनों से भी आज मुलाकात होगी. दोपहर बाद नकारात्मक विचारों से मन में किसी बात की चिंता हो सकती है. आज समय पर भोजन नहीं मिलेगा. किसी बात को लेकर इमोशनल बने रहेंगे. घर का वातावरण उग्र रहेगा. आज घर-परिवार में किसी के साथ विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. जमीन आदि के काम में लापरवाही से नुकसान हो सकता है.

कर्क- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. आज आपके लिए लाभ के कई अवसर मिलने वाले हैं. परिजनों का साथ मिलेगा. वाणी की सुंदर शैली से अपना काम आसानी से बना पाएंगे. दोपहर बाद प्रवास या पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है. दोस्तों के साथ निकटता का अनुभव करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन की प्रसन्नता आनंद बढ़ा देगी. आज कार्यस्थल पर भी आपके काम करने के तरीकों की प्रशंसा हो सकती है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा.

सिंह- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. आज आप दृढ़ शक्ति के साथ सभी काम कर पाएंगे. घर के बड़ों से आपको लाभ होगा. मैरीड कपल के बीच प्यार ज्यादा रहेगा. आज दोपहर बाद वाणी में उग्रता हो सकती है. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को बहुत ध्यान रखने की जरूरत होगी. पारिवारिक वातावरण में भी मेल-जोल रहेगा. आज खर्च अधिक न हो जाएं, इसका ध्यान रखें. विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आपको लाभ हो सकता है. कोई खरीदारी आनंदप्रद और लाभदायी रहेगी. संतान संबंधी कोई चिंता दूर होगी.

कन्या- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए बारहवें भाव में होगा. मन को आज भावना के प्रवाह में न बहने दें. उलझन हो तो उसे दूर करने का प्रयास करें. किसी के साथ उग्र चर्चा और झगड़े में न पड़ें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें. आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है. दोपहर बाद आपको पिता और बड़ों का साथ मिलेगा. इससे आप के मन पर चिंता का भार कम होगा. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सकारात्मक है. नौकरी या व्यवसाय में काम धीमी गति से आगे बढ़ेंगे. आज किसी बात को लेकर मन थोड़ा उदास होगा.

तुला- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. नए काम की शुरुआत आज ना करें. आज बहुत सोच-विचारके बोलें. इससे मनोबल में कमी आएगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम समय पर पूरा करने में दिक्कत आ सकती है. मित्रों से आपको विशेष लाभ होगा. व्यापार में भी लाभ होगा, लेकिन दोपहर बाद इमोशनल रहेंगे. किसी बात की चिंता रहेगी. चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. वाणी में संयम बनाए रखें. खर्च बहुत ज्यादा होगा. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद हो सकता है.

वृश्चिक- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दसवें भाव में होगा. व्यापार में आज आपकी प्रतिभा की बहुत प्रशंसा होगी. व्यापार में नए ग्राहक आपसे जुड़ेंगे. काम बहुत सरलता से पूरे होंगे. नौकरीपेशा लोगों का काम भी समय पर पूरा हो सकेगा. स्थायी संपत्ति के मामलों के लिए समय अच्छा है. सरकारी काम से लाभ होगा. गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी. दोपहर बाद मित्रों से लाभ होगा. दिनभर वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रह सकता है. आवश्यक निर्णय दोपहर के बाद ना लें. परिजनों के साथ शाम अच्छे से गुजरेगी.

धनु- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए नवें भाव में होगा. आज आपके स्वभाव में उग्रता रहेगी. स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा. इस कारण कार्यस्थल पर भी आपके काम करने की गति धीमी होगी. आज किसी धार्मिक यात्रा की भी संभावना है. व्यापार में विवाद होने की आशंका बनी रहेगी, परंतु दोपहर बाद काम में कुछ सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा. स्थायी संपत्ति के दस्तावेज के लिए समय अनुकूल है. पिता की ओर से लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि बनी रहेगी.

मकर- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज बीमारी पर धन खर्च अधिक होगा. आपको मन से नकारात्मक विचार निकाल देना चाहिए. इससे कार्यस्थल पर भी आपके काम पर असर होगा. कोई अन्य आकस्मिक खर्च भी हो सकता है. पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाएं, इसका ध्यान रखें. ज्यादातर समय घर में मौन रहें. बाहर के खाने-पीने से आज परहेज करें. गलत कामों से आप दूर रहें। निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहें. प्रेम जीवन में संतुष्टि का अभाव रहेगा. दोपहर बाद आलस्य ज्यादा रहेगा.

कुंभ- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज व्यापार में भागीदारों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. आप अपनी बात थोपने की जगह दूसरों के विचारों को भी सुनने की आदत डालें. वैवाहिक जीवन में विचारों का मतभेद रहेगा. विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा. घर का वातावरण शांतिमय रहेगा. दैनिक कार्य में कुछ विघ्न आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है. अधिक परिश्रम करने पर भी उचित परिणाम नहीं मिलेगा.

मीन- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए छठे भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है. कार्यस्थल पर आपका मन नहीं लगेगा. व्यापार में ज्यादा लाभ की गुंजाइश नहीं रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ आज मेल-जोल बने रहेंगे. दैनिक कामों में विलंब होंगे. ऑफिस में साथियों का सहयोग कम मिलेगा. जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. घर-परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. सामाजिक क्षेत्र में यश प्राप्त नहीं होगा. आपके काम का श्रेय कोई और ले सकता है, हालांकि धैर्य के साथ आज का दिन गुजारें.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पंचांग: गुरुवार के दिन ये छोटी सी सावधानी बदल सकती है पूजा का असर, जानिए किस तरह नारायण की आराधना से मिलेगा विशेष लाभ

September 10, 2026

राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों रहेगा खास, धन से जुड़े फैसले और गुस्से पर नियंत्रण दिला सकता है बड़ा फायदा

September 10, 2026

पंचांग : बुधवार का यह खास संयोग बदल सकता है जीवन की दिशा, पुराने पापों के प्रायश्चित से मिलेगा आशीर्वाद और नई शुरुआत का अवसर

September 9, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.