Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: रविवार को मकर राशि के लिए दिन शुभ, जानें राशियों का हाल
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: रविवार को मकर राशि के लिए दिन शुभ, जानें राशियों का हाल

Daily PinchBy Daily PinchAugust 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. आज आप धार्मिक कामों में दिन गुजारने वाले हैं. दान-पुण्य में आपकी रुचि रहेगी. मानसिक रूप से काम का बोझ अधिक रहेगा, हालांकि निर्धारित समय में काम पूरा करने के लिए आप अतिरिक्त मेहनत करेंगे. कार्यस्थल पर आपको सफलता मिल सकती है. व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आप नए लोगों से संपर्क करने की कोशिश करेंगे. माता-पिता और घर के अन्य सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है.

वृषभ- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा. आज आपको वाद-विवाद में सफलता मिलेगी. आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा. आप अपने काम में रुचि लेंगे और इसे जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे. नए संबंध बनेंगे, विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में रुचि बढ़ेगी. परिश्रम ज्यादा करेंगे, हालांकि आज आप परिणाम की चिंता में नहीं रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. घर-परिवार में शांति छायी रहेगी. इससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा.

मिथुन- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. मानसिक दुविधा में होने के कारण आप महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे. वैचारिक तूफानों से मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा. अत्यधिक भावनाशीलता आपकी दृढ़ता को कमजोर करेगी. पानी वाली जगहों तथा अन्य गर्म तरल पदार्थों से सावधान रहें. परिवार या जमीन से संबंधित मामलों पर चर्चा और कहीं जाने की योजना टालें. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता का अभाव रहेगा.

कर्क- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज का दिन खुशी से भरा रहेगा. नए काम की शुरुआत आज कर सकते हैं. मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है. काम में मिली सफलता आप के उत्साह में वृद्धि करेगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. संबंधों में भावनात्मकता रहेगी. प्रवास आनंदमयी होगा. मान-सम्मान मिलेगा.

सिंह- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज का दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा. खर्च अधिक होगा, लेकिन इनकम भी बनी रहेगी. दूर रहने वाले रिश्तेदारों से कोई अच्छा संदेश मिल सकता है. परिजनों का साथ मिलेगा. दोस्त भी आपके सहायक होंगे. आंखों या दांतों में दर्द हो सकता है. अच्छा भोजन मिलने के योग हैं. आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत पाएंगे. काम में सफलता मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन में संतुष्टि छायी रहेगी.

कन्या- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. आज का दिन अच्छा गुजरेगा. शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. दोस्तों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी. प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा. परिजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है.

तुला- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज के दिन असंयमित और अनैतिक व्यवहार आपको तकलीफ में डाल सकता है. दुर्घटना से बचें. वाणी की शिथिलता के कारण उग्र तकरार हो सकती है. आप कार्यस्थल पर केवल अपने काम पर ध्यान दें. हो सके तो ज्यादातर समय मौन रहें. सगे-संबंधियों के साथ अनबन हो सकती है. मनोरंजन या घूमने-फिरने के पीछे पैसे खर्च होंगे. शारीरिक, मानसिक व्यग्रता कम करने के लिए आध्यात्मिकता सहायक साबित होगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. मित्रों से मुलाकात होगी. घूमने-फिरने और आनंद-प्रमोद में दिन गुजरेगा. नौकरी या व्यवसाय में आपकी आय बढ़ेगी. अधिकारी आपसे खुश रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया टारगेट भी दिया जा सकता है. दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा. व्यापार में आपको लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर होने की संभावना रहेगी. दोपहर बाद थकान होने से आप आराम करना पसंद करेंगे.

धनु- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज का दिन शुभफल देने वाला है. गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा. प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होगी. अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे. पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है. व्यावसायिक कामों को लेकर कहीं जाना पड़ सकता है. कार्यभार में वृद्धि होगी. हालांकि आर्थिक योजनाएं बेहतर तरीके से पूरी कर सकेंगे.

मकर- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा. बौद्धिक काम के लिए आज का दिन शुभ है. आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुड़े किसी काम में आप व्यस्त रहेंगे. आप कोई नई योजना भी बना सकते हैं. सरकारी काम में परिस्थिति अनुकूल महसूस होगी. दोपहर बाद आपको हल्की थकान रहेगी. मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी. किसी बात की चिंता रहने से आपका मन उदास रहेगा. इसका असर आपके काम पर पड़ेगा. प्रेम जीवन में नकारात्मक विचार आपको परेशान करेंगे.

कुंभ- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. नियम विरुद्ध कामों से आप दूर रहें. वाणी पर संयम बरतें. पारिवारिक विवाद टाल सकेंगे. प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु या घटना को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने की जरुरत है. खर्च अधिक होने के कारण धन का संकट रहेगा. क्रोध पर संयम रखें. शारिरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी.

मीन- चंद्रमा आज 16 अगस्त, 2026 रविवार के दिन कन्या राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आप बाहर घूमने-फिरने और मनोरंजन प्रवृत्तियों के लिए समय निकालेंगे. इसमें परिजनों और मित्रों को भी शामिल करेंगे, जो उनके लिए भी आनंदप्रद रहेगी. शारीरिक और मानसिक रूप से आप दिनभर प्रफुल्लित रहेंगे. आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पंचांग: गुरुवार के दिन ये छोटी सी सावधानी बदल सकती है पूजा का असर, जानिए किस तरह नारायण की आराधना से मिलेगा विशेष लाभ

September 10, 2026

राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों रहेगा खास, धन से जुड़े फैसले और गुस्से पर नियंत्रण दिला सकता है बड़ा फायदा

September 10, 2026

पंचांग : बुधवार का यह खास संयोग बदल सकता है जीवन की दिशा, पुराने पापों के प्रायश्चित से मिलेगा आशीर्वाद और नई शुरुआत का अवसर

September 9, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.