Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: शुक्रवार को वृषभ राशि की खुल सकती है किस्मत, बढ़ेगी इनकम और मौज-मस्ती के साथ मिलेगा सफलता का खास मौका
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: शुक्रवार को वृषभ राशि की खुल सकती है किस्मत, बढ़ेगी इनकम और मौज-मस्ती के साथ मिलेगा सफलता का खास मौका

Daily PinchBy Daily PinchAugust 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. आपका आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित होगा. गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में आप विशेष रुचि लेंगे. किसी धार्मिक स्थान पर जाना भी हो सकता है. नए कार्य की शुरुआत के लिए समय शुभ नहीं है. प्रवास में आकस्मिक कठिनाई आ सकती है. ऐसे में आपको यात्रा टालने की सलाह दी जाती है. क्रोध और वाणी पर संयम रखें. कार्यस्थल पर छिपे शत्रु आपको हानि पहुंचा सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम है.

वृषभ- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. परिजनों के साथ सामाजिक काम में व्यस्त रह सकते हैं. मित्रों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर घूमने का आनंद प्राप्त कर सकेंगे. व्यापारियों की आय में वृद्धि होने की संभावना है. व्यापार बढ़ाने को लेकर भी आज बातचीत हो सकती है. सामाजिक क्षेत्र में सफलता और कीर्ति प्राप्त होगी. नौकरीपेशा लोग समय पर काम पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे. आकस्मिक धन लाभ की भी संभावना अधिक है. गृहस्थ जीवन का सुख मध्यम रहेगा.

मिथुन- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. आज का दिन शुभ फलदायी है. घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा. आपके अधूरे काम पूरे होंगे. इससे आप को यश मिलेगा. आर्थिक लाभ भी मिलेगा. खर्च की मात्रा बढ़ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं होगा. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. क्रोध बढ़ सकता है. वाणी पर संयम रखें. कार्यक्षेत्र में आज केवल अपने काम से काम रखें.

कर्क- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आजका दिन चिंता और भय से भरा रहेगा. शारीरिक और मानसिक तकलीफ हो सकती है. नए काम के आरंभ के लिए दिन अनुकूल नहीं है. कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है. किसी से मन मुटाव भी हो सकता है. अचानक कोई खर्चा हो सकता है. प्रिय व्यक्ति के साथ मनमुटाव या विवाद हो सकता है. आपका रंगीन मिजाज आपकी मानहानि का कारण बन सकता है. आज यात्रा में कोई तकलीफ आ सकती है.

सिंह- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. नकारात्मक विचार हताश करेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा. घर में किसी से विवाद हो सकता है. माता-पिता के साथ मतभेद होगा. स्वास्थ्य खराब हो सकता है. जमीन, मकान तथा वाहन आदि दस्तावेजी कामों में सावधानी रखें. भावनात्मकता के प्रवाह में न बहें. प्रेम जीवन में जल्दबाजी करने से बचें. कार्यस्थल पर आज केवल अपने काम से काम रखें.

कन्या- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. किसी भी काम में सोच समझकर आगे बढ़ें. भाई-बहनों के साथ प्यार भरा संबंध बना रहेगा. मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी. प्रत्येक काम में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक लाभ भी हो सकता है. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. कार्यस्थल पर कोई नया काम भी मिल सकता है. व्यापारियों की मेहनत सफल होगी. स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है.

तुला- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज कोई नया काम नहीं करें. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद टालना चाहते हैं, तो वाणी पर संयम रखें. आपको अपनी जिद छोड़नी होगी. वित्तीय लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दोपहर बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन होगा. इस दौरान आपका मन प्रसन्न रहेगा. घर में छोटों से आपको सम्मान मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठा पाएंगे.

वृश्चिक- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज आप परिजनों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे. आप शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे. प्रियजनों के साथ मिलकर आपको आनंद का अनुभव होगा. कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है. मित्र या स्नेहियों से आपको उपहार मिलेगा, इससे आपको खुशी मिलेगी. प्रवास अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा. आपका दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा.

धनु- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. आज कुटुंबजनों के साथ मतभेद हो सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें. दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. स्वास्थ्य खराब होने के कारण दवाइयों पर पैसा खर्च होगा. कानूनी कामकाज में संभलकर आगे बढ़ें. आपके प्रयास गलत दिशा में हो सकते हैं, इस कारण कार्यस्थल पर काम अधूरा रह सकता है. विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने से सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है.

मकर- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज के लाभदायक दिन में घर में किसी शुभ प्रसंग के आयोजन की संभावना है. किसी वस्तु की खरीदारी के लिए आज का दिन शुभ है. शेयर बाजार में निवेश से धन लाभ होगा. मित्रों और संबंधियों के साथ की गई मुलाकात आनंदित करेगी. सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा. नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा मतभेद दूर हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है.

कुंभ- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आज आप पर अधिकारी और बुजुर्ग की भी कृपादृष्टि रहेगी. सभी काम सरलता से पूरे होंगे. नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां अनुकूल रहेगी. आप मानसिक रूप से राहत महसूस करेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी. गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति होगी. आपके लिए समय लाभ का बना रहेगा. व्यापारियों की नई योजना फलीभूत होगी. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सकारात्मक है.

मीन- आज 21 अगस्त, 2026 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज आप तन-मन से थकान तथा बेचैनी का अनुभव करेंगे. संतान की समस्या चिंतित करेगी. नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने से नाराजगी झेलनी पड़ेगी. विरोधी सिर उठाएंगे, नकारात्मक विचारों से मन घिरा रहेगा. सरकार की तरफ से कोई परेशानी खड़ी होगी. पुत्र के साथ मतभेद हो सकता है. आज हो सके तो ज्यादातर समय आप मौन रहें और घर पर ही आराम करें.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पंचांग: गुरुवार के दिन ये छोटी सी सावधानी बदल सकती है पूजा का असर, जानिए किस तरह नारायण की आराधना से मिलेगा विशेष लाभ

September 10, 2026

राशिफल: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों रहेगा खास, धन से जुड़े फैसले और गुस्से पर नियंत्रण दिला सकता है बड़ा फायदा

September 10, 2026

पंचांग : बुधवार का यह खास संयोग बदल सकता है जीवन की दिशा, पुराने पापों के प्रायश्चित से मिलेगा आशीर्वाद और नई शुरुआत का अवसर

September 9, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

By Daily PinchSeptember 10, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को मिलने वाली है बड़ी रफ्तार, 10,783 करोड़ की परियोजनाओं से बदल जाएगी सफर और कारोबार की तस्वीर

By Daily PinchSeptember 10, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में एक और तबादला, तीन थानों की बदली कमान,देखें आदेश…!!

September 10, 2026

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट…

September 10, 2026

उज्जैन से अयोध्या तक गूंजेगा सनातन स्वाभिमान का संदेश, दिग्विजय सिंह की नई यात्रा को लेकर सामने आया पूरा प्लान

September 10, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.