Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»एस्ट्रोलॉजी»राशिफल: मंगलवार को इन राशियों का होगा मंगल, जानें अन्य राशियों का हाल
एस्ट्रोलॉजी

राशिफल: मंगलवार को इन राशियों का होगा मंगल, जानें अन्य राशियों का हाल

Daily PinchBy Daily PinchAugust 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Rashifal
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

मेष- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज का दिन अत्यंत सावधानीपूर्वक व्यतीत करने की सलाह दी जाती है. सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है. इस कारण आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. स्वजनों से विवाद हो सकता है. धर्म करने में धन खर्च होने जैसी परिस्थिति बनेगी. किसी बात की चिंता भी रहेगी. आज जीवनसाथी को आप ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे. मित्रों के साथ बाहर जाने और अनावश्यक खाने-पीने से आज आपको बचना चाहिए.

वृषभ- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में होगा. आज का दिन शुभ फलदायी है. धन वृद्धि तथा पदोन्नति के योग हैं. नौकरी में अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहने वाले हैं. व्यापार के लिए किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है. भागीदारी के काम में भी सफलता मिल सकती है. परिजनों तथा मित्रों संग बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. नए संपर्क से आपको लाभ होगा. आज जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद दूर होंगे. आप दोनों के बीच प्रेम संबंध मधुर होंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है.

मिथुन- चद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आज आप समाज और मित्रों के कामों में व्यस्त रहेंगे. उनके लिए पैसे भी खर्च कर सकते हैं हालांकि अचानक धन लाभ होने से आप खुश हो जाएंगे. सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे होंगे. कार्य या व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. आज किसी खास व्यक्ति के साथ मिलना हो सकता है. संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे. प्रवास हो सकता है. दोपहर बाद किसी बात का तनाव होने से मन उदास रहेगा.

कर्क- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे. व्यापार वालों के लिए आज का दिन शुभ है. उन्हें आय वृद्धि का समाचार मिलेगा. नए ग्राहकों के मिलने से व्यापार में आपका उत्साह बढ़ेगा. अधूरे काम पूरे होंगे. व्यापार में अटका सरकारी काम आज पूरा हो सकता है. गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. परिवार की जरूरत पर धन खर्च करके खुशी मिलेगी. ध्यान और मनपसंद संगीत से मन की उदासी दूर हो सकेगी.

सिंह- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज आपको थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा. थकान और सुस्ती अनुभव करेंगे. मनमाफिक काम नहीं हो सकेगा. आपके मन में चिंता रहेगी. ऑफिस में सहकर्मी आपको निराश करेंगे. उच्चाधिकारियों के साथ किसी भी विवाद को आज टालें. अन्यथा नुकसान हो सकता है. विरोधियों से भी बचकर रहे ज्यादातर समय आज मौन रहकर अपना काम करते रहें. ज्यादा तनाव लेने से स्वास्थ्य पर भी असर होगा, हालांकि दोपहर बाद स्थिति में सुधार हो सकता है. परिवार संग समय अच्छा गुजरेगा.

कन्या- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आप दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव प्राप्त करेंगे. सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे. कार्यस्थल पर आपके टैलेंट की प्रशंसा होगी. आप आज मनोरंजक प्रवृत्तियों में भाग लेंगे. वस्त्र, आभूषण या नए वाहन की खरीदी करने का मन करेगा. नए व्यक्तियों के साथ परिचय प्रेम में परिवर्तित होगा. व्यापार में पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. धन लाभ होगा. निवेश की योजना बना सकेंगे.

तुला- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में ह. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा. सामान्य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बीमार व्यक्ति की भी तबीयत में सुधार होगा. घर में सुख और शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे. कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा. नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा. मित्रों से मुलाकात होगी. विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी.

वृश्चिक- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है। यह आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा। साहित्यिक गतिविधियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। आप कोई कहानी-कविता लिखने की योजना बना सकते हैं। आज किसी सामाजिक या राजनीतिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोग कुछ अच्छा काम कर पाएंगे। आपके यश में वृद्धि होगी। व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण बनेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने से मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

धनु- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से चौथे भाव में होगा. आज किसी घरेलू मामले को लेकर मानसिक तनाव होने की आशंका है. मन में उठने वाली दुविधाओं से आप मानसिक चिंता का अनुभव करेंगे. स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. माता की सेहत का ध्यान रखें. अनिद्रा सताएगी. पानी वाली जगह से बचकर रहना हितकर है. कार्यस्थल पर आज आप दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने की बजाय अपना काम करें, अन्यथा विवाद होने की आशंका रहेगी.

मकर- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज का दिन नए काम का आरंभ करने के लिए शुभ है. नौकरी, व्यापार तथा दैनिक काम में अनुकूलता बनी रहेगी. इससे मन खुश रहेगा. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. व्यापार को भी आगे बढ़ाने का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने देंगे. भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ के योग हैं. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. गृहस्थ जीवन सुखपूर्वक गुजरेगा. आप अपने किसी प्रिय पात्र के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे. स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.

कुंभ- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आज किसी से भी विवाद ना करें, अन्यथा मानहानि हो सकती है. कार्यस्थल पर केवल अपने काम पर ध्यान लगाएं. आज का दिन धैर्य और संतोष के साथ गुजारें.धन खर्च हो सकता है. पारिवारिक वातावरण बिगड़ने से जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद आपको दु:खी कर सकता है. काम में असफलता से मन में असंतोष तथा निराशा की भावना रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें. निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान का सहारा लें.

मीन- चंद्रमा आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से पहले भाव में होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. उत्साहपूर्ण वातावरण होने से नए काम का आरंभ करने की प्रेरणा मिलेगी. व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से किसी के साथ मीटिंग कर सकते हैं. पारिवारिक वातावरण में सुख और शांति बनी रहेगी. मित्रों और परिजनों के साथ कहीं जाना हो सकता है. धन प्राप्ति के योग हैं. आज धार्मिक यात्रा या किसी धार्मिक खर्च के भी योग हैं. आध्यात्मकिता से आपको शांति महसूस होगी.


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

पंचांग: तृतीया तिथि पर तर्पण से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, मंगलवार को जरूर करें ये काम

September 29, 2026

राशिफल: आज मेष राशि वालों की बल्ले-बल्ले, काम में मिलेगी पहचान और लाभ के अवसर

September 29, 2026

राशिफल: रविवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

September 27, 2026

Latest News

ट्रेंडिंग न्यूज़

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

By Daily PinchSeptember 29, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

श्री चरणी ने रचा इतिहास, 817 रेटिंग पॉइंट के साथ बनीं दुनिया की नंबर-1 T20 गेंदबाज और तोड़ा मेगन शूट का रिकॉर्ड

By Daily PinchSeptember 29, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

जमीन की नाप-जोख के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं, छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सीमांकन की नई व्यवस्था से घर बैठे जान सकेंगे हर अपडेट

September 29, 2026

आदिवासी बच्चों की मौत के बीच 1 अक्टूबर को राहुल गांधी का दौरा, कैलाश विजयवर्गीय ने यात्रा पर कसा तंज

September 29, 2026

लुधियाना में धीरेंद्र शास्त्री की कथा के दौरान बयान पर विवाद, शाही इमाम और क्रिश्चियन फेडरेशन ने जताई आपत्ति

September 29, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.