Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

August 7, 2026

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

August 7, 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»प्रदेश»रायपुर में रात के सन्नाटे में होटल संचालक पर हमला, तीन बाइक सवार फरार
प्रदेश

रायपुर में रात के सन्नाटे में होटल संचालक पर हमला, तीन बाइक सवार फरार

Daily PinchBy Daily PinchOctober 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक होटल संचालक पर हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना बीरगांव स्थित सिंघनिया चौक के आगे सोनी प्लाईवुड के पीछे स्थित यादव होटल की है। हमले में होटल संचालक घायल हो गया, वहीं आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोल्ड्रिफ सिरप विवाद: कंपनी ने 350 से ज्यादा नियम तोड़े, विषैले केमिकल का हुआ खुलासा

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जनक यादव पिता विष्णु यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी जागृति नगर, बीरगांव मदरसा के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह यादव होटल नाम से चाय-नाश्ता और पान ठेला का व्यवसाय करता है। 5 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे वह अपने कर्मचारी बबलू ताती के साथ होटल बंद कर रहा था। उसी समय उसका छोटा भाई संदीप यादव अपने साथी सूरज वर्मा के साथ घर जाने के लिए निकल रहा था।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक होटल के पास पहुंचे। उनमें से एक युवक ने जनक यादव से सिगरेट मांगी और पैसे देकर खरीद ली। इसके बाद उसने पूछा कि “बीरगांव के सूरज को जानते हो क्या?” जब जनक ने कहा कि वह नहीं जानता, तो युवक गाली-गलौज करने लगा। प्रार्थी ने उसे रोकने की कोशिश की तो तीनों आरोपियों ने मिलकर अभद्र भाषा में मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच सिगरेट लेने वाले युवक ने किसी नुकीली चीज से जनक यादव के दाहिने कंधे पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया और खून निकलने लगा। इसके बाद तीनों आरोपियों ने जनक यादव के पास रखे वनप्लस मोबाइल फोन, लगभग 3,000 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड और आधार कार्ड छीन लिए और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी के शोर मचाने पर उसका कर्मचारी बबलू ताती और घर जा रहे भाई संदीप यादव व साथी सूरज वर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घायल को तत्काल एनकेडी अस्पताल बीरगांव में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

Bilaspur News: महमंद रोड पर दहशत, पागल सांड ने एक दिन में 5 लोगों पर किया हमला, 1 की मौत

घटना की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण वर्मा के नेतृत्व में उरला पुलिस मौके पर पहुंची और देहाती नालसी तैयार की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 00/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। देर रात हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उरला पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी है और जांच जारी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

दस दिन तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन पुलिस की रणनीति के आगे नहीं टिक सका फरार आरोपी

August 6, 2026

एटीएम में मददगार बनकर आया शातिर, कुछ मिनटों की लापरवाही ने खाते से उड़ा दिए 40 हजार रुपये

August 6, 2026

आरटीआई से नहीं मिल सकेगी हर निजी जानकारी! हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जानिए कब नहीं देना होगा जवाब

August 5, 2026

Latest News

देश

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

By Daily PinchAugust 7, 2026
देश

जम्मू में स्वास्थ्य कर्मचारियों का बढ़ा आक्रोश, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 15 अगस्त के बाद हड़ताल की चेतावनी

By Daily PinchAugust 7, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

क्षेत्रीय दलों की कमाई में बड़ा उछाल, एक साल में तीन गुना बढ़ा चंदा, DMK बनी सबसे ज्यादा फंड पाने वाली पार्टी

August 7, 2026

100 साल की उम्र में भी कायम रही सेवा भावना, अंगरेज कौर इंसां ने निधन के बाद देहदान कर पेश की मानवता की मिसाल

August 7, 2026

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, किता-सिल्ली रेलखंड पर आज रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

August 7, 2026
Most Popular

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301

शास्त्री नगर मार्केट औऱ शंकर नगर लोधी चौक सब्जी मार्केट में एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान आयोजित

June 16, 202639

रायपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ा अभियान, हाई स्कूल बोरिया कला और बाजारों में लोगों को किया जागरूक

June 18, 202614
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.