ICC T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबान में साल 2026 के फरवरी महीने में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाएगा, जिसके शेड्यूल के ऐलान का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। आईसीसी की तरफ से इस टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर तेजी भी देखने को मिल रही है, जिसमें इस बार भी कुल 20 टीमें टी20 वर्ल्ड में हिस्सा लेंगी जिनका फैसला भी हो चुका है, ऐसे में सभी की नजरें ग्रुप को लेकर टिकी हुई हैं, जिसमें किस टीम को किस ग्रुप में जगह मिलेगी। वहीं ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि भारत और पाकिस्तान की टीम को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा।