Close Menu
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
What's Hot

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • ऑटो न्यूज़
  • खेल
  • जॉब
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
Home»देश»खेती में एआई का बढ़ता इस्तेमाल बदल रहा तस्वीर…किसानों को मिल रही मौसम…कीट और सरकारी योजनाओं की स्मार्ट मदद
देश

खेती में एआई का बढ़ता इस्तेमाल बदल रहा तस्वीर…किसानों को मिल रही मौसम…कीट और सरकारी योजनाओं की स्मार्ट मदद

Daily PinchBy Daily PinchJuly 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई आधारित तकनीकों का तेजी से विस्तार कर रही है। सरकार का कहना है कि किसान परामर्श, कीट नियंत्रण, फसल पहचान, बीमा सेवाओं, सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण और कृषि प्रशासन से जुड़े विश्लेषण में एआई का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि डिजिटल कृषि मिशन के तहत राज्यों को एआई, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और रोबोटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों पर आधारित परियोजनाओं के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता भी प्रदान की जा रही है।

एआई से होगी फसलों की बेहतर सुरक्षा

सरकार के अनुसार राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली एआई और मशीन लर्निंग की मदद से फसलों में कीटों के हमले का समय रहते पता लगाने में सहायता कर रही है। इस प्रणाली का उपयोग फिलहाल 10 हजार से अधिक कृषि विस्तार कार्यकर्ता कर रहे हैं।यह प्लेटफॉर्म 73 प्रकार की फसलों और 436 प्रकार के कीटों की निगरानी करने में सक्षम है। किसान कीट की तस्वीर अपलोड कर तुरंत विशेषज्ञों से सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे फसल नुकसान को कम करने में मदद मिलती है।

मौसम की सटीक जानकारी से करोड़ों किसानों को फायदा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एआई आधारित मौसम और मानसून पूर्वानुमान उपलब्ध करा रहा है। स्थान आधारित मौसम सलाह के जरिए किसानों को बुवाई, सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों की बेहतर योजना बनाने में मदद मिल रही है।सरकार के मुताबिक अब तक करीब 5.28 करोड़ किसान इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

‘भारत विस्तार’ प्लेटफॉर्म बना किसानों का डिजिटल साथी

केंद्र सरकार का ‘भारत विस्तार’ प्लेटफॉर्म कृषि क्षेत्र के लिए एआई आधारित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के रूप में विकसित किया गया है। यह किसानों को वास्तविक समय में कृषि सलाह, सरकारी योजनाओं की जानकारी और विभिन्न कृषि सेवाएं उपलब्ध कराता है।सरकार के अनुसार इस प्लेटफॉर्म से अब तक 3 लाख से अधिक किसानों को सीधे सेवाएं मिली हैं, जबकि 72 लाख से ज्यादा किसान प्रश्नों का समाधान किया जा चुका है।इसके माध्यम से केंद्र सरकार की 18 योजनाओं की जानकारी, फसल और पशुपालन संबंधी सलाह, मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव, कीट एवं रोग पहचान, मृदा स्वास्थ्य संबंधी सुझाव और शिकायत निवारण जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

10 भाषाओं में मिल रही डिजिटल सेवाएं

‘भारत विस्तार’ वेब पोर्टल, मोबाइल एप, एआई चैटबॉट और समर्पित टेलीफोन सेवा के माध्यम से उपलब्ध है। टेलीफोन सेवा फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी में संचालित हो रही है, जबकि वेब पोर्टल, मोबाइल एप और चैटबॉट के जरिए 10 भाषाओं में सेवाएं दी जा रही हैं।

डिजिटल कृषि पर लगातार बढ़ रहा निवेश

सरकार ने बताया कि डिजिटल कृषि कार्यक्रमों के लिए पिछले कुछ वर्षों में बजट में लगातार बढ़ोतरी की गई। वर्ष 2022-23 में 60 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, जो बाद के वर्षों में बढ़कर 2024-25 में 763.88 करोड़ रुपए तक पहुंच गए। इसके बाद भी डिजिटल कृषि परियोजनाओं के लिए लगातार सैकड़ों करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।सरकार के अनुसार इन योजनाओं पर आवंटित राशि का बड़ा हिस्सा तकनीकी विकास, डिजिटल प्लेटफॉर्म, क्षमता निर्माण और राज्यों में परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर खर्च किया गया है।

राज्यों को भी मिल रही पूरी सहायता

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को डिजिटल कृषि परियोजनाओं के सफल संचालन के लिए वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और मानव संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों सहित सभी किसानों तक एआई आधारित कृषि सेवाओं और डिजिटल सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

एआई के असर का अलग अध्ययन अभी नहीं

सरकार ने यह भी बताया कि एआई आधारित कृषि तकनीकों के प्रभाव का अलग से कोई व्यापक मूल्यांकन फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि डिजिटल कृषि मिशन के तहत इन तकनीकों का विस्तार लगातार किया जा रहा है और भविष्य में इनके दायरे को और बढ़ाने की योजना है।


Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Daily Pinch

Related Posts

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026

Latest News

खेल

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

By Daily PinchSeptember 30, 2026
ट्रेंडिंग न्यूज़

भारत में Apple Pay की शुरुआत, iPhone से कार्ड पेमेंट का बदला तरीका; जानें कैसे करेगा काम और अभी किन कार्ड्स को मिला सपोर्ट

By Daily PinchSeptember 30, 2026
About Us
About Us

Daily Pinch एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको ताज़ा खबरें, ट्रेंडिंग अपडेट्स और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में मिलती है।

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
Our Picks

आकिब नबी का टीम इंडिया डेब्यू रहा बेहद मुश्किल, 84 रन देकर 51 साल पुराना रिकॉर्ड किया अपने नाम

September 30, 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के परिवारों को सरकार की बड़ी आर्थिक मदद, 174 प्रकरणों में 2.40 करोड़ रुपये सीधे खातों में पहुंचे

September 30, 2026

SIR विवाद पर INDIA गठबंधन का बड़ा एक्शन प्लान, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कदम और 2 अक्टूबर से देशभर में आंदोलन की तैयारी

September 30, 2026
Most Popular

नौसेना प्रमुख ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मुलाकात की, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

August 13, 20261,037

मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने कुचला, मौके पर मौत से परिवार में मचा कोहराम

August 16, 2026370

खुजली करने से क्यों बढ़ जाती है परेशानी? जानिए कीड़े के काटने पर क्या करें और क्या नहीं

July 3, 2026301
© 2026 Daily Pinch.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.