IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला आज खेला जाएगा। पिछले मैच की तुलना में इस बार मुकाबले का समय बदल गया है। चौथा टी20 रात 10 बजे शुरू हुआ था, लेकिन पांचवां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा। मुकाबला साउथैम्पटन के हैम्पशायर बाउल में खेला जाएगा।
कहां देखें लाइव प्रसारण
मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। हिंदी कमेंट्री के साथ मुकाबला Sony Sports 3 और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ Sony Sports 5 पर देखा जा सकेगा। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा फ्री डिश उपयोगकर्ता DD Sports पर भी मुकाबले का आनंद ले सकेंगे।
सीरीज में भारत की प्रतिष्ठा दांव पर
अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 34 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 15 मैच जीते हैं। हालांकि मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम अब तक जीत दर्ज नहीं कर सकी है और इंग्लैंड ने शुरुआती मुकाबलों में दबदबा बनाया है। ऐसे में टीम इंडिया अंतिम मैच जीतकर सम्मानजनक विदाई लेने की कोशिश करेगी।

