IND vs SA 2nd ODI in Raipur: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार (3 दिसंबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर वनडे में गजब का रोमांच देखने को मिला. दोनों ही टीमों में गजब की टक्कर देखने को मिल रही है. भारत ने पहले खेलते हुए 358/5 का स्कोर खड़ा किया है. अब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी कर रही है. इस समय कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज क्रीज पर हैं. अफ्रीकी टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की. लेकिन उनको जल्द पहला झटका क्विंटन डिकॉक (8) के रूप में लगा] जो अर्शदीप सिंह की गेंद पर वॉशिंंगटन सुंदर द्वारा लपके गए. इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 26/1 हो गया. इसके बाद टैम्बा बावुमा और मार्करम ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जब साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 127 रन था, तभी टेम्बा बावुमा (46) प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर हर्षित राणा को कैच दे बैठे.