India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा है, जो गर्दन में खिंचाव की समस्या के चलते इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वहीं अब साउथ अफ्रीका टीम के लिए भी एक बुरी खबर सामने आई है, जिसमें उनके स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पसलियों में लगी चोट के चलते इस मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं।